TMKOC: असल जिंदगी में करोड़ों के मालिक हैं ‘आत्माराम भिड़े’,जीते है ऐसी जिंदगी

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah- तारक मेहता का उल्टा चश्मा टॉप शो में से एक है. शो के सारे किरदारों की एक्टिंग काफी अलग है और सबने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है. गोकुलधाम सोसायटी के शिक्षक और सेक्रेटरी आत्माराम तुकाराम भिड़े ने शो के जरिए अपनी अलग पहचान बना ली है. भिड़े का असली नाम मंदार चंदवादकर हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंदार करोड़ों के मालिक हैं.

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा टॉप शो में से एक है. शो के सारे किरदारों की एक्टिंग काफी अलग है और सबने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है. गोकुलधाम सोसायटी के शिक्षक और सेक्रेटरी आत्माराम तुकाराम भिड़े ने शो के जरिए अपनी अलग पहचान बना ली है. भिड़े का असली नाम मंदार चंदवादकर (Mandar Chandwadkar) हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंदार करोड़ों के मालिक हैं.

Also Read: TMKOC: तो इस वजह से ‘तारक मेहता’ शो से बाहर होने वाली थी ये एक्ट्रेस, फिर ऐसे मां ने की थी मदद

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, मंदार 20 करोड़ के संपत्ति के मालिक हैं. मन्दार तारक मेहता का उल्टा चश्मा में एक एपिसोड के लिए 45 हज़ार रुपए प्रति एपिसोड फीस लेते हैं. इसके अलावा मंदार बहुत से अवार्ड समारोह में भी अपने अभिनय के जलवे बिखेर चुके हैं. मन्दार बहुत सी लग्जरी कारों के भी मालिक हैं. वहीं, शो में लोग उनको बहुत पसंद करते हैं. शो में भिडे की पत्नी माधवी का रोल एक्ट्रेस सोनालिका जोशी ने निभाया है.

बता दें कि 27 जुलाई साल 1976 को मुंबई में जन्मे मन्दार चंदवादकर इंजीनियर है. वे कॉलेज के दिनों से एक्टिंग के शौकीन थे. मंदार ने अपना एक थिएटर ग्रुप भी बनाया, उन्होंने इसका नाम प्रतिबिम्ब रखा. इस दौरान वे मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी करते रहे. डिग्री लेने के बाद मंदार ने 3 साल तक दुबई में काम भी किया. वे सन् 1997 से 2000 तक दुबई में रहे. लेकिन एक्टिंग करने का चाह उन्हें वापस भारत लेकर आ गई. यहां उन्होंने हिंदी, मराठी और अंग्रेजी तीनों लेंग्वेज में प्ले किये.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: क्या तुम करोगी जेठालाल से शादी? इस सवाल पर बबीता ने दिया ये जवाब

मन्दार चंदवादकर अपनी रियल लाइफ वाइफ स्नेहल को अपना लकी चार्म मानते हैं और वो इंदौर की रहने वालीं हैं. इस कपल का एक बेटा पार्थ है. स्नेहल भी काफी वक्त से एक्टिंग से जुड़ी रही हैं. सोशल मीडिया पर स्नेहल की एक्टिंग के कई वीडियो भी मौजूद हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >