Thappad Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन टॉप स्पीड में ‘थप्पड़’, कमा डाले इतने करोड़

Thappad Box Office Collection Day 3- तापसी पन्नू की फिल्म ‘थप्पड़’ 28 फरवरी यानी शुक्रवार को रिलीज हो चुकी हैं. फिल्म में तापसी के काम की बहुत तारीफ हो रही है.

मुंबई: Thappad Box Office Collection Day 3- तापसी पन्नू की फिल्म ‘थप्पड़’ 28 फरवरी यानी शुक्रवार को रिलीज हो चुकी हैं. फिल्म में तापसी के काम की बहुत तारीफ हो रही है. जानिए बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन ‘थप्पड़’ का क्या हाल रहा.

बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक, तापसी की फिल्म ने रविवार को 6.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के अनुसार फिल्म ‘थप्पड़ ने पहले दिन 3.07 करोड़ रुपये की कमाई की और दूसरे दिन 5.05 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इस हिसाब से फिल्म ने तीन दिनों में 15.07 करोड़ रुपये की कमाई की है. हालांकि, इसके अभी कोई आधिकारिक आंकड़ें नहीं आए हैं. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना लेगी.

तापसी पन्नू की फिल्म थप्पड़ की कुल रिलीज लागत 30 करोड़ है. इसमें 23 करोड़ रुपये फिल्म की मेकिंग और सात करोड़ रुपये फिल्म के प्रचार प्रसार में हुआ खर्च शामिल है. इस फिल्म को भारत में 2300 और ओवरसीज में 400 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है.

फिल्म की कहानी की बात करें, तो यह फिल्म अमृता (तापसी पन्‍नू ) और उनके पति विक्रम (पावेल गुलाटी) की जिंदगी पर आधारित है. जहां, अमृता एक गृहणी हैं, वहीं, विक्रम एक कंपनी में अच्छे पद पर कार्यरत हैं. लेकिन इन दोनों की जिंदगी में बदलाव तब आता है, जब एक पार्टी के दौरान विक्रम, अमृता को सबसे सामने एक ‘थप्पड़’ मार देता हैं. इसस हादसे से अमृता का आत्‍म-सम्‍मान चोटिल हो जाता है. वह कुछ नहीं बोलती पर विक्रम को भी अपनी गलती का एहसास नहीं होता है. इसके बाद अमृता विक्रम से तलाक लेने के लिए कोर्ट में अर्जी डालती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >