Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah छोड़ने के बाद फ्लॉप हुए ये एक्टर्स! तीसरे नाम पर अटक जाएगी नजरें

टीवी का पॉपुलर सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ लोगों को हंसाने के मामले में कभी पीछे नहीं हटता. हाल ही में तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा ने शो को अलविदा कह दिया है. तारक शो को अबतक कई स्टार्स छोड़ कर दूसरी जगह किस्मत अजमाने निकल पड़े. ऐसे में ये कितने सफल हुए चलिए आपको बताते है.

सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो को शैलेश लोढ़ा ने अलविदा कह दिया. शैलेश 14 सालों से शो से जुड़े हुए थे. तारक शो ने उन्हें नेम औऱ फेम दोनों दिया. इन दिनों एक्टर ‘वाह भाई वाह’ में दिख रहे है. लेकिन तारक जैसी लोकप्रियता उन्हें इस शो से नहीं मिल रही है.

नेहा मेहता भी तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से शुरुआत से ही जुड़ी थी. शैलेश लोढ़ा के अपोजिट ये नजर आती थी, लेकिन 2020 में उन्होंने शो छोड़ दिया था. फिलहाल वो गुजराती फिल्मों में एक्टिव है, लेकिन उन्हें जो शो से पहचान मिली, वो अब नहीं मिल रही.

तारक मेहता के टप्पू यानी भव्या गांधी को दर्शक आज भी शो में मिस करते है. उन्हें राज अनादकट ने रिप्लेस किया था. भव्या गुजराती फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे है, लेकिन तारक मेहता से मिली लोकप्रियता से वो काफी दूर है.

गुरुचरण सिंह उर्फ सोढ़ी शो ने पर्सनल वजह से तारक मेहता शो को अलविदा कह दिया था. उनके पिता की तबीयत खराब थी और इस कारण उन्होंने शो को छोड़ा था. फिलहाल वो शोबिज से दूर है और अपने पिता की देखभाल में लगे है.

मोनिका भदौरिया तारक शो में बावरी का किरदार निभाती थी, जो बाघा की गर्लफ्रेंड थी. मोनिका ने 2019 में शो छोड़ दिया था क्योंकि वो कुछ क्रिएटिव एक्स्प्लोर करना चाहती थी. हालांकि शो छोड़ने के बाद वो किसी अन्य शो में नजर नहीं आई. उनका करियर ग्राफ गिरता ही गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >