Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: बिकिनी नहीं इस बार साड़ी में बेहद हसीन दिखी 'सोनू भिड़े', PHOTOS VIRAL

सब टीवी का पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की पुरानी सोनू यानी निधि भानुशाली की तसवीरें इंटरनेट पर आते ही मिनटों में वायरल हो जाती है. निधि की फोटोज का फैंस बेताबी से इंतजार करते है.

पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की पुरानी सोनू यानी निधि भानुशाली अक्सर अपने लुक्स और अदाओं से अपने चाहने वालों को दीवाना बना देती हैं. निधि ने अपनी नयी फोटोज शेयर की हैं.

जिसमें वो साड़ी में दिख रही है. स्टाइलिश ब्लाउज के साथ उन्होंने साड़ी को पहना है. इस तसवीर में अपने किसी दोस्त के साथ पोज देते नजर आ रही है. उनके पीछे कोई जिम दिख रहा है.

निधि भानुशाली को ट्रैवल का काफी शौक है और वो रोड़ ट्रिप की तसवीरें फैंस के साथ अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती है.

निधि भानुशाली वैसे तो हर आउटफिट में कमाल लगती है, लेकिन एथनिक में वो वाकई किसी खूबसूरत हसीना से कम नहीं लग रही है.

निधि के इंस्टाग्राम पर उनके एथनिक वियर में कुछ तसवीरें हैं. इस फोटो में वो येलो लहंगा में काफी खूबसूरत दिख रही है.

कुछ दिन पहले ही निधि भानुशाली ने इस येलो आउटफिट में फोटो शेयर की थी, जो इंटरनेट पर काफी वायरल हुई थी.

निधि भानुशाली अपनी बिकिनी फोटोज शेयर करने से भी पीछे नहीं हटती. समन्दर किनारे एक्ट्रेस का ये लुक वाकई शानदार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >