Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: एयरपोर्ट पर दिखे जेठालाल-बबीता साथ, क्या हो रहा है गुपचुप? जानिए सच्चाई

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल और बबीता जी का एक वीडियो सामने आया है, जिसपर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. मुनमुन दत्ता ब्लैक जंपसूट में काफी खूबसूरत लग रही थी. वीडियो में दोनों स्टार्स एक-दूसरे से नहीं टकराए.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: असित मोदी का शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा 17 साल से टीवी की दुनिया पर छाया हुआ है. शो में जेठालाल और बबीता जी की प्यार भरी बातें दर्शकों को काफी पसंद आती है. सोशल मीडिया पर दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर एक-दूसरे से नहीं टकराए, लेकिन उनकी एक साथ मौजूदगी को लेकर इंटरनेट पर चर्चा होने लगी. वीडियो में दिलीप ने शर्ट, नीली जींस और टोपी पहना था. साथ ही उन्होंने मास्क भी लगाया था और उनके आस-पास सुरक्षाकर्मी थे. जबकि एक्ट्रेस ने स्पोर्टी ब्लैक जंपसूट पहना था. उनके आस-पास उनकी टीम के लोग दिखे.

विरल भयानी ने वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. इसपर कमेंट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, इनकी प्रेम कहानी अब तक अधूरी रह गई. एक यूजर ने लिखा, दोनों गुजराज जा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, यहां भी जेठालाल ने बबीता जी का पीछा नहीं छोड़ा. एक यूजर ने लिखा, बबीता जी बहुत खूबसूरत लग रही है. एक यूजर ने लिखा, सुना है जेठालाल शो छोड़ रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो में एंट्री लेगा ये विदेशी एक्टर? कहा- मैं सेट पर गया और…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >