Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो छोड़ने के 8 साल बाद दया भाभी की तस्वीरें वायरल, अब कर रही हैं ये काम, फैंस हुए इमोशनल

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की दया भाभी दिशा वकानी की लेटेस्ट तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इसमें एक्ट्रेस सिंपल साड़ी और प्यारी मुस्कान के साथ नजर आईं. जानिए अब क्या कर रही हैं दिशा वकानी.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की गरबा क्वीन दया भाभी यानी दिशा वकानी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं. हालांकि, इस बार वजह कोई नया प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि उनका लेटेस्ट लुक है, जो वायरल हो रहा है. इसमें वह अपने बच्चे के साथ बांधनी साड़ी में नजर आ रही हैं.

वायरल हो रहीं दिशा की नई तस्वीरें

इन दिनों सोशल मीडिया पर दिशा वकानी की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें वो एकदम सिंपल गुजराती लुक में नजर आ रही हैं. उन्होंने बांधनी की साड़ी पहनी है और चेहरे पर वही दयाबेन वाली मासूम मुस्कान लिए हुए हैं. इन तस्वीरों में दो बच्चों की मां बन चुकी दिशा मदरहुड की झलक के साथ पूरी तरह एक फैमिली वुमन की तरह नजर आ रही हैं.

इन लेटेस्ट पिक्चर्स पर फैंस के कमेंट्स देखकर साफ है कि लोग आज भी दिशा वकानी को टीवी पर मिस कर रहे हैं. कुछ यूजर्स ने लिखा, “आपके बिना तारक मेहता का उल्टा चश्मा अधूरा है.” कुछ ने कहा, “दयाबेन वापस लाओ.”

मदरहुड में व्यस्त हैं दिशा

दिशा ने साल 2015 में दिशा ने CA मयूर पंड्या से शादी की. इसके बाद साल 2017 में बेटी के जन्म के बाद उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लिया. वहीं, 2022 में दिशा दूसरी बार मां बनीं और तब से पूरी तरह फैमिली लाइफ को एंजॉय कर रही हैं.

घर-घर में मशहूर हुईं दया भाभी

दिशा वकानी ने गुजराती थिएटर और हिंदी फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के दया बेन के किरदार से मिली. उनकी अनोखी हंसी, गरबा स्टाइल और मासूमियत ने उन्हें देश की सबसे चहेती टीवी बहू बना दिया. हालांकि, दिशा ने शो को 2017 में अपनी पहली प्रेग्नेंसी के बाद छोड़ दिया और आज भी फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़े: Bigg Boss 19: ममता कुलकर्णी से लेकर मुनमुन दत्ता तक, लिस्ट में 21 हैरान करने वाले धमाकेदार नाम, पहली बार आएगी AI रोबोट डॉल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >