Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah छोड़ने के बीच जेठालाल-बबीता और अय्यर ने मारी धांसू एंट्री, भिड़े ने कही ये बात

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा को लेकर कई दिनों से अफवाह फैल रही थी कि बबीता जी और जेठालाल ने शो छोड़ दिया है. हालांकि अब उन्होंने कुछ एपिसोड्स के बाद धमाकेदार एंट्री ली है. उनके आने से फैंस का चेहरा खिल उठा है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा सबसे लंबे समय से चलने वाले शोज में से एक है. साल 2008 में इसकी शुरुआत हुई थी और तबसे यह दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. इस कॉमेडी टीवी सीरियल ने कई अवॉर्ड जीते हैं. हालांकि, कुछ समय पहले, शो के बोरिंग कंटेंट की वजह से फैंस निराश थे, लेकिन भूतनी ट्रैक ने पूरी लाइमलाइट बटोर ली और यह पिछले तीन हफ्तों से टॉप 1 पर बना हुआ है. इधर शो को लेकर अफवाह थी कि जेठालाल, बबीता जी और अय्यर ने शो छोड़ दिया है. हालांकि हाल ही के एपिसोड में उन्होंने धांसू एंट्री मारी और गोकुलधाम परिवार को बड़ा सरप्राइज दिया.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में वापस आए जेठालाल और बबीता

दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता ने शो छोड़ने की अफवाहों के बीच तारक मेहता का उल्टा चश्मा में धांसू एंट्री मारी. मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें हम जेठालाल, बबीता, अय्यर, कोमल और डॉ. हाथी को गोकुलधाम के अन्य सदस्यों के साथ समय बिताने के लिए बंगले पर पहुंचते हुए देखते हैं. वह खुशी से सबसे मिलते हैं. यही नहीं भिड़े उनका जोरदार स्वागत करता है.

जेठालाल-बबीता जी को देखकर फैंस हुए एक्साइटेड

अपने पसंदीदा सितारों को शो में वापस देखकर फैंस काफी खुश हैं. एक यूजर ने लिखा, “आखिरकार शो के जान वापस आ ही गए… कितनी खुशी मिल रही है, उन्हें देखकर.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “इतनी खुशी मिली जेठालाल और बबीता जी को देखकर बता नहीं सकता.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”इतनी खुशी… मेरे फेवरेट लौट आए हैं… वो सब बातें अफवाहें थी सिर्फ.”

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट एपिसोड

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के हालिया एपिसोड्स में दर्शकों ने देखा कि तारक के बॉस उसे अंजलि को छुट्टियां मनाने के लिए अपने बंगले में जाने का ऑफर देते हैं. हालांकि, वे भिड़े-माधवी, सोढ़ी परिवार, टप्पू सेना, पोपटलाल और चंपकलाल को साथ ले जाते हैं. उनके बॉस ने तारक को उनके बंगले की भूतनी की कहानी जानने के लिए वहां भेजा था. वहां पहुंचते ही भिड़े को बंगले में एक भूतनी दिखाई देती है. वह डर जाता है, लेकिन पोपटलाल इसका पर्दाफाश करता है.

यह भी पढ़ें- OTT Release this Week: चाय-पकोड़े और ये ओटीटी रिलीज, इस हफ्ते मूड सेट करने वाली जबरदस्त लिस्ट तैयार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >