TMKOC: ‘दयाबेन’ ने रोते हुए सुनाई अपनी दर्द भरी कहानी! एक्ट्रेस का ये हाल देख चौंक जाएंगे, VIDEO

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें दिशा वकानी रोते हुए दिख रही है. ये वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. चलिए आपको बताते है वारल वीडियो का सच.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में आज भले ही दयाबेन यानी दिशा वकानी गायब है, लेकिन फैंस उन्हें भूले नहीं है. शो में दिशा के लौटने का फैंस बेताबी से इंतजार कर रहे है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दिशा का हाल देखकर आप चौंक जाएंगे. गोद में बच्चा लिए एक्ट्रेस रोते हुए दिख रही है.

दिशा वकानी का वीडियो वायरल

दरअसल, तारक मेहता का उल्टा चश्मा फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में दिशा वकानी रोते हुए तुषार कपूर को अपना हाल बता रही है. दिशा अपनी आपबीती एक्टर को सुना रही है. वो अपने पति के बारे में बात करती दिख रही है. उनका हाल ऐसा देखकर फैंस काफी शॉक्ड हो गए है और इसपर कमेंट कर रहे है.

https://www.instagram.com/reel/CnHP7gnhbgL/
जानिए वायरल वीडियो का सच

आप ये वीडियो देखकर मत परेशान होइए. ये वीडियो एक मूवी ‘के कंपनी’ का है, जो साल 2018 में आई थी. फिल्म में तुषार कपूर ने एक पत्रकार का रोल प्ले किया था. ये वीडियो भी इसी फिल्म से है जिसमें दिशा ने एक छोटा सा किरदार निभाया था. इसपर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, कैन सी मूवी का है. एक अन्य यूजर ने लिखा, इसलिए समझा दया भाभी इतना खोयी-खोयी क्यों रहती है. एक यूजर ने लिखा, उनकी एक्टिंग जबरदस्त है.

Also Read: Kundali Bhagya की प्रीता बनीं ‘दयाबेन’! श्रद्धा आर्या के वीडियो पर यूजर्स कर रहे कमेंट, आपने देखा VIDEO?
दिशा वकानी की पर्सनल लाइफ

बता दें कि इस शो में जेठालाल और दयाबेन की जोड़ी लोगों को खूब हंसाती है. दयाबेन की गजब की एक्टिंग और बोलने के अलग लहजे ने उन्हें टीवी की कॉमेडी क्वीन बना दिया. असल में दिशा वकानी ने मयूर पंड्या से साल 2015 में शादी की हैं. मयूर मुंबई बेस्ड एक चार्टेड अकाउंटेंट है. उन दोनों की एक बेटी भी है. एक इंटरव्यू में दिशा ने अपनी लवस्टोरी बताते हुए कहा, ‘मिले तो थे हम लोग, लेकिन किसी के जरिए हमारी मुलाकात नहीं हुई थी. एक चीज थी जिसके जरिए हम मिले थे और कुछ समय तक हम दोनों मिलते रहे. फिर हमने शादी करने का फैसला लिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >