Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की बबीता जी इस वजह से खतरों के खिलाड़ी का हर सीजन करती हैं रिजेक्ट, VIDEO

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम मुनमुन दत्ता ने रिवील किया कि वह कभी खतरों के खिलाड़ी में भाग क्यों नहीं लेती है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का रोल निभाने वाली मुनमुन दत्ता काफी पॉपुलर हैं. उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं. उन्हें कई इवेंट में स्पॉट किया जाता हैं. जहां उनसे पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल पूछे जाते हैं. अब एक्ट्रेस ने इस राज से पर्दा उठाया है कि वह कभी रोहित शेट्टी की ओर से होस्ट किए जाने वाले शो खतरों के खिलाड़ी में भाग क्यों नहीं लेती. एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें यह रियालिटी शो हर सीजन में ऑफर होता है, लेकिन वह जा नहीं पाती. उन्होंने कहा, “हर साल, मुझे रियलिटी शो के लिए प्रस्ताव मिलता है, लेकिन मुझे ऊंचाइयों से डर लगता है और मैं तैर नहीं सकती. साथ ही, शो विदेश में फिल्माया जा रहा है, जिससे मेरा शेड्यूल मैनेज करना मुश्किल हो जाता है.” इस बीच, फैंस खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Viral Girl Monalisa को फिल्म ऑफर करने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा गिरफ्तार, लगे ये आरोप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >