Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah से गायब होकर इस जगह पर थी बबीता जी, फैंस बोले- गलत बात है

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल और बबीता जी कुछ एपिसोड्स में नजर नहीं आए. उनके शो में नहीं दिखने से फैंस काफी मायूस से हो गए थे. कुछ यूजर्स ने तो उनके शो छोड़ने की अटकलें लगा ली. इस बीच मुनमुन दत्ता ने अपनी कुछ फोटोज पोस्ट की है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपने लेटेस्ट भूत वाले ट्रैक की वजह से सुर्खियों में है. ये ट्रैक दर्शकों को पसंद आ रहा है और इस वजह से ये टीआरपी लिस्ट में नंबर वन पर है. लंबे समय से असित मोदी का ये शो दर्शकों का अभी तक फेवरेट बना हुआ है. हाल ही में शो के एपिसोड से जेठालाल, बबीता जी और अय्यर गायब दिखे थे. जिसके बाद इन स्टार्स के फैंस परेशान हो गए और उनके शो छोड़ने के कयास लगने लगे. अब तीनों की धांसू एंट्री सीरियल में हो चुकी है. इस बीच मुनमुन दत्ता की लेटेस्ट तसवीरों ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

मुनमुन दत्ता की इन फोटोज ने फैंस को बनाया दीवाना

दरअसल, मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस अपनी ग्लैमरस तसवीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती है. इस बीच एक्ट्रेस ने अपनी कुछ बेहद हसीन फोटोज पोस्ट की है. इन फोटोज में बबीता जी वेकेशन मनाते हुए दिखी. तसवीरों में वह अपने कमरे से बाहर देख रही है, जिसमें बर्फ से ढके पहाड़ नजर आ रहे हैं. एक्ट्रेस के पोस्ट पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, आप मेरी फेवरेट हो. आप बहुत खूबसूरत हो. एक यूजर ने लिखा, आपकी सुनहरी मुस्कान ने सबका मूड बदल दिया. एक यूजर ने लिखा, आप कहां है. एक यूजर ने लिखा, गलत बात है जेठालाल को छोड़कर आप यहां है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल-बबीता जी की वापसी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा का नया टीजर आया है, जिसमें जेठालाल, बबीता जी और अय्यर नजर आ रहे हैं. उन्हें देखकर फैंस यकीनन खुश हो जाएंगे. तीनों बंगले पर गोकुलधाम सोसाइटी के लोगों के पास जाते हैं, ताकि उनके साथे वेकेशन एंजॉय कर सके. उन्हें देखकर गोकुलधाम के अन्य सदस्य काफी खुश हो जाते हैं और भिड़े उनका खास तरीके से वेलकम भी करता है.

यह भी पढ़ें– Son Of Sardaar 2: मुकुल देव को याद कर छलका विंदू दारा सिंह का दर्द, कहा- सेट पर आप फील कर सकते थे…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >