Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की बबीता जी और टप्पू के रिश्ते में आई दूरी! रीटा रिपोर्टर की शादी में थे नदारद

सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की रीटा रिपोर्टर ने हाल ही में दूसरी बार शादी की है. इस शादी में तारक मेहता की पूरी टीम पहुंची थी. इस शादी में फैंस की नजरें जिन्हें खोज रही थी, वह थे मुनमुन दत्ता और राज आनंदकट. दोनों नजर नहीं आए, जिसके बाद दोनों की रिश्ते में दूरी की खबरें सामने आ रही हैं.

सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) पिछले 13 सालों से लोगों को एंटरटेन करता आ रहा हैं. शो के सभी किरेदारों को दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं. सीरियल में जेठालाल और बबीता जी की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आती है. हाल ही में शो की फेवरेट रीटा रिपोर्टर यानि प्रिया आहूजा की शादी हुई. इनकी शादी में तारक मेहता की पूरी टीम शामिल हुई, लेकिन पूरी शादी में कोई नहीं दिखा तो वह थे मुनमुन दत्ता और राज आनंदकट.

दरअसल, प्रिया आहूजा ने 10 साल पूरा होने पर अपने पति और शो के डायरेक्टर मालव राजदा से दूसरी बार शादी रचाई. उनके शादी समारोह में पूरानी सोनू, नई सोनू, आत्माराम भिड़े, रोशन भाभी, गोली, अंजलि भाभी समेत तमान कलाकार शामिल हुए. बस शो की जान बबीता जी और टप्पू नजर नहीं आए.

https://www.instagram.com/p/CWgDvOYsQyM/

एक वक्त था जब मुनमुन दत्ता और राज आनंदकट के अफेयर की चर्चा जोरो पर थी. दोनों ने खूब सुर्खियां बटोरीं थी. दोनों की अफेयर की खबरों ने तूल पकड़ा था. जिसके बाद एक्ट्रेस इसपर काफी भड़क गई थी. मुनमुन ने लिखा था, आप सभी से मुझे कई उम्मीदें थी. लेकिन जिस तरह आपने कमेंट सेक्शन में गंदगी फैलाई हैं उससे यह साबित होता है आप लोग पढ़ लिखकर भी नीचे गिर रहे है.

https://www.instagram.com/p/CViccxBtEFg/

फैंस दोनों से जुड़ी हर खबर पढ़ना पसंद करते हैं. वहीं हाल ही में दोनों की एक तसवीर वायरल हो रही थी. जिसमें मुनमुन राज का हाथ पकड़े नजर आ रही हैं. ऐसे में दोनों का शादी में नहीं आना के पीछे की वजह जानने के लिए फैंस बेताब है. वह अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या दोनों की दोस्ती खत्म हो गई है क्या.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: हाथों में हाथ डाले नजर आए ‘बबीता जी’ और ‘टप्पू’, फैंस बोले- बेटा तुझे जेठा…

Posted By Ashish Lata

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >