TMKOC: मिसेज कोमल हाथी के एक एपिसोड की फीस कितनी? जानें 'डॉ. हाथी' कितना करते हैं चार्ज

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में अंबिका रंजनकर डॉक्टर हाथी की पत्नी कोमल की भूमिका में नजर आती है. शो के शुरूआत से ही अंबिका इस शो में बनी हुई है और अब उन्हें शो में 15 साल से ज्यादा हो गए है. डॉ. हाथी का किरदार निभाने वाले निर्मल सोनी के साथ उनकी केमिस्ट्री काफी प्यारी लगती है. वैसे तो अंबिका के फैंस उनके बारे में कई सारी बातें जानते होंगे. लेकिन आज हम एक एपिसोड शो में उनकी फीस के बारे में बताते है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में अंबिका रंजनकर डॉक्टर हाथी की पत्नी कोमल की भूमिका में नजर आती है. शो के शुरूआत से ही अंबिका इस शो में बनी हुई है और अब उन्हें शो में 15 साल से ज्यादा हो गए है. डॉ. हाथी का किरदार निभाने वाले निर्मल सोनी के साथ उनकी केमिस्ट्री काफी प्यारी लगती है. वैसे तो अंबिका के फैंस उनके बारे में कई सारी बातें जानते होंगे. लेकिन आज हम एक शो में उनकी फीस के बारे में बताते है.

तारक मेहता में एक एपिसोड के लिए अंबिका रंजनकर कितनी लेती है फीस

तारक मेहता का उल्टा चश्मा साल 2008 में टीवी पर शुरू हुआ था. तब से ही अंबिका रंजनकर से जुड़ी हुई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तो एक्ट्रेस को एक एपिसोड के लिए 30,000 रुपये की फीस मिलती है. हालांकि ये आधिकारिक आंकडे नहीं है. वहीं, उनके को-स्टार निर्मल सोनी हर एपिसोड के लिए 25,000 फीस चार्ज करते हैं. अगर हम तुलना करें तो अंबिका की फीस निर्मल से ज्यादा है.

अंबिका रंजनकर ने इन सीरियल्स में किया है काम

अंबिका रंजनकर एक एक्ट्रेस के अलावा एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी है. उन्होंने फिल्म ‘ये यार घर ये मेरा घर का’ में काम किया था, जो साल 2001 में रिलीज हुआ था. इसके अलावा एक्ट्रेस ने एकता कपूर के शो कसम में भी एक्टिंग किया था. अंबिका सीरियल ‘हैला कौन है जनाब’, ‘हंसते-खेलते’, धारावाहिक ‘हम सब बाराती’ में में भी अपनी एक्टिंग का जादू चला चुकी है. वहीं, उनके पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस ने अंबिका रंजनकर के पति का नाम अरुण रंजनकर है और वह एक एक्टर के साथ-साथ डायरेक्टर है. कपल का एक बेटा भी है, जिसका नाम अर्थव है.

Also Read- TMKOC: इन एक्टर्स ने ठुकराया जेठालाल का रोल, फिर ऐसी चमकी दिलीप जोशी की किस्मत

Also Read- TMKOC: ‘जेठालाल…वजन कम हो गया?’ जब PM मोदी ने दिलीप जोशी को देखकर पूछा था ये सवाल, जानें पूरा किस्सा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >