Bharat Jodo Yatra में शामिल होने के लिए स्वरा भास्कर पहुंची उज्जैन, राहुल गांधी का दिया साथ, देखें फोटोज

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के अभिनेत्री स्वरा भास्कर उज्जैद पहुंची. यहां से अदाकारा को राहुल गांधी संग पैदल चलते देखा गया. बता दें कि इससे पहले पूजा भट्ट, रिया सेन और रश्मि देसाई को इस यात्रा में देखा गया था.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आज उज्जैन से शुरू हुई और मध्य प्रदेश के आखिरी जिले आगर मालवा की ओर रवाना हुई. यात्रा के दौरान उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष शोभा ओझा और अभिनेत्री स्वरा भास्कर राहुल गांधी के साथ कदमताल करते हुए नजर आए. राहुल गांधी संग एक्ट्रेस की तसवीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. दोनों एक दूसरे से बात करते हुए दिखाई दे रहे है. बता दें कि इससे पहले अभिनेत्री पूजा भट्ट, रिया सेन और रश्मि देसाई को भी देश के विभिन्न हिस्सों में राहुल गांधी के साथ चलते देखा गया था.

राहुल गांधी संग दिखी स्वरा भास्कर

स्वरा भास्कर ने सलवार सूट पहना हुआ था, वहीं राहुल ने सफेद टी-शर्ट पहन रखी थी. इससे पहले स्वरा ने गुरुवार को वॉक से पहले उज्जैन पहुंचने की तस्वीरें रीट्वीट की थी. वे लोगों की भीड़ के सामने चली और राजनेता की सुरक्षा टीम ने उन्हें घेर रखा था. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनके वीडियो और तस्वीरों पर प्रतिक्रिया दी, कुछ ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए अभिनेत्री की तारीफ की और पार्टी और नेता के लिए अपना समर्थन दिखाया.


रश्मि देसाई और आकांक्षा भी हुई थी शामिल

पिछले महीने, टीवी अभिनेता रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा के लिए राहुल गांधी के साथ शामिल हुई थी. जैसा कि कांग्रेस के ट्विटर पेज ने वीडियो साझा किया, रश्मि ने जवाब में लिखा, “इतना सुंदर और सरल विचार, लेकिन निष्पादन इतना कठिन है …” अनुभवी अभिनेता अमोल पालेकर और उनकी पत्नी, लेखिका-फिल्म निर्माता संध्या गोखले ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया था. इससे पहले, पूजा भट्ट ने राहुल गांधी के साथ अपनी भारत जोड़ी यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा की थी.


इन दिन शुरू हुई थी भारत जोड़ो यात्रा

बता दें कि आज सुबह उज्जैन के बाहरी इलाके में स्थित आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज से यात्रा सुबह करीब छह बजे शुरू हुई. यात्रा सुबह करीब दस बजे नजरपुर गांव में सुबह के विश्राम के लिए ठहरेगी. पार्टी सूत्रों ने बताया कि यात्रा दोपहर बाद घाटिया बस स्टैंड से शुरू होगी और झालरा गांव में रात्रि विश्राम होगा. राहुल गांधी की अगुवाई वाली यात्रा महाराष्ट्र से गुजरने के बाद ”दक्षिण का द्वार” कहे जाने वाले बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव से मध्य प्रदेश में 23 नवंबर को दाखिल हुई थी. यह यात्रा चार दिसंबर को राजस्थान में दाखिल होने से पहले, 12 दिन के भीतर पश्चिमी मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में 380 किलोमीटर का फासला तय करेगी. मध्य प्रदेश में यात्रा अब तक बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन और इंदौर जिलों से होकर गुजरी है. भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी. (भाषा इनपुट के साथ)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >