सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की गई है…फैसल खान का सनसनीखेज सुलासा, कहा- जल्द आएगा सच सामने…

आमिर खान के भाई फैसल खान ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में सनसनीकेज खुलासा किया है. उन्होंने दावा किया है कि सुशांत की हत्या की गई है. उन्होंने कहा कि जल्द ही ये सच्चाई सामने भी आएगी.

आमिर खान के भाई फैसल खान (Faisal Khan) एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहे हैं. उन्होंने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में कई सनसनीखेज खुलासे किए है. उन्होंने दावा किया कि सुशांत की हत्या की गई है. एक बातचीत में, उन्होंने कथित तौर पर कहा कि सुशांत की हत्या कर दी गई और सच्चाई जल्द ही सामने आ जाएगी.

सुशांत सिंह राजपूत की हुई है हत्या

फैसल खान का दावा है कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या में कई एजेंसियां​शामिल थीं. अभिनेता ने कहा कि अभिनेता की मौत पर मामला खुलेगा या नहीं, यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन यकीन है कि उनका कातिल जरूर है. उन्होंने कहा कि जांच चल रही है. कई बार सच सामने भी नहीं आता. मैं प्रार्थना करता हूं कि सच्चाई सामने आए, ताकि सभी को पता चले, कि उनके साथ क्या हुआ था.

फैसल खान ने अपने परिवार को लेकर किए कई चौंकाने वाले खुलासे

फैसल खान ने अपने परिवार के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए है. उन्होंने बताया कि कैसे आमिर खान ने उन्हें प्रताड़ित किया और पागल घोषित करने के लिए हर संभव कोशिश की. ऐसा इसलिए जिससे मानसिक रूप से वह अस्थिर हो जाए, ताकि वह पूरी संपत्ति का मालिक हो सके. हालांकि, उन्होंने अपने परिवार के खिलाफ केस लड़ा और यहां तक​कि वे जीत भी गए.

Also Read: Richa Chadha-Ali Fazal wedding: रिचा चड्ढा-अली फजल इस दिन लेंगे सात फेरे, एक्ट्रेस बोली-इंतजार नहीं कर…
फैसल खान ने आमिर खान पर लग���ए कई आरोप

फैसल खान का दावा है कि आमिर खान ने उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया, उन्हें दवाएं दीं और यहां तक​कि उनसे उनका फोन भी छीन लिया, ताकि उनका किसी से कोई संबंध न रहे. फैसल खान ने कई बार बिग बॉस के प्रस्ताव को ठुकरा दिया, क्योंकि वह सार्वजनिक डोमेन में अपने परिवार का ‘तमाशा’ नहीं बनना चाहता था और आश्वासन देता था कि वह अपने परिवार के सम्मान को उनके विपरीत रखने के लिए पर्याप्त समझदार है. फैसल ने अपने परिवार के साथ लड़ाई से दूर रहने का फैसला किया है और चाहता है कि सब कुछ ठीक हो जाए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >