Surbhi Jyoti Wedding: Ms से Mrs बनी टीवी की ‘नागिन’, सुरभि ज्योति ने बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी, पहली फोटो आई सामने

टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने शादी कर ली. एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड सुमित सूरी संग शादी कर ली. शादी की फोटोज सामने आ गई है, जिससे फैंस की नजरें नहीं हट रही. फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं.

Surbhi Jyoti Wedding: टीवी की ‘नागिन’ सुरभि ज्योति ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड सुमित सूरी संग शादी कर ली. काफी लंबे समय से सुरभि और सुमित की शादी की अफवाहें सोशल मीडिया पर चल रही थी. फाइनली अब दोनों लवबर्ड्स पति-पत्नी बन गए है. शादी की पहली तसवीर सामने आ गई है, जिसमें सुरभि बेहद प्यारी लग रही है. कपल को फैंस शादी की बधाई दे रहे हैं.

सुरभि ज्योति ने बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी

सुरभि ज्योति ने रविवार की रात को अपनी शादी की फोटोज फैंस संग शेयर किया. तसवीरों में सुरभि रेड लहंगा पहने दिखी. साथ ही इसे हैवी ज्वेलरी के साथ मैच किया था. जबकि सुमित सूरी ने आइवरी कुर्ता सेट पहना था. शादी की तसवीरें बेहद खूबसूरत है और दोनों साथ में बेहद जच रहे हैं. दोनों ने अपने परिवार और दोस्तों के बीच सात फेरे लिए. फोटोज में कपल हंसते-खिलखिलाते दिख रहे हैं. फोटोज शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा, शुभ विवाह. गौरतलब है कि सुरभि और सुमित ने जिम कॉर्बेट में शादी की.

फैंस बोले- आप दोनों को बधाई

सुरभि ज्योति और सुमति सुरी की तसवीरों पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, आगे एक उज्ज्वल भविष्य है. एक अन्य यूजर ने लिखा, आप दोनों को बधाई. एक यूजर ने लिखा, उफ्फ कितना सुंदर. एक और यूजर ने लिखा, आप दोनों को शुभकामनाएं. एक यूजर ने लिखा, आप दोनों साथ में बेहद अच्छे लग रहे हैं. गौरतलब है कि सुरभि ने सीरियल ‘कुबूल है’ में जोया का किरदार निभाया था और आज भी फैंस उन्हें इस किरदार से याद रखे हुए है. इसके अलावा एक्ट्रेस ने ‘नागिन 3’ में बेला का रोल प्ले किया था. एक्ट्रेस ने मुंडे पटियाला दे, रौला पै गया, इक कुड़ी पंजाब दी जैसी पंजाबी मूवीज में काम किया है.

Also Read- Surbhi Jyoti Pre Wedding Photos: सुरभि ज्योति ने बॉयफ्रेंड संग जगल में कराया अनोखा फोटोशूट, फैंस बोले- नागिन ने तो…

Also Read- surbhi jyoti ने कहा टीवी को हर बात पर कोसने वाले एक्टर्स में से मैं नहीं हूं.. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >