Sunny Leone रेड साड़ी में बास्केटबॉल खेलती आई नजर, पति डेनियल वेबर को खेल में दी कड़ी टक्कर, VIDEO

सनी लियोनी ने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट वीडियो शेयर किया हैं. इसमें वो लाल कलर की साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही है. साड़ी में ही एक्ट्रेस बास्केटबॉल अपने पति डेनियल वेबर के साथ खेल रही है. बैकग्राउंड में शाहरुख खान की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का सॉन्ग ये लड़का है दीवाना प्ले हो रहा है देखे वीडियो.

Sunny Leone Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. सनी काफी खूबसूरत और हॉट है. उनकी फोटोज पर फैंस दिल खोलकर कमेंट्स करते है. एक्ट्रेस का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो साड़ी पहनकर अपने पति डेनियल वेबर के साथ बास्केटबॉल खेलती दिख रही है. उनका ये अंदाज उनके चाहने वाले को काफी पसन्द आ रहा है.

सनी लियोनी ने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट वीडियो शेयर किया हैं. इसमें वो लाल कलर की साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही है. साड़ी में ही एक्ट्रेस बास्केटबॉल अपने पति डेनियल वेबर (Daniel Weber) के साथ खेल रही है. बैकग्राउंड में शाहरुख खान की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ का सॉन्ग ये लड़का है दीवाना प्ले हो रहा है. खेल में वो अपने पति को कड़ी टक्कर देती दिख रही है.

https://www.instagram.com/p/Cb61t0fDwg4/

जिस अदा से सनी लियोनी, डेनियल वेबर से बास्केटबॉल छीनते है, उसपर फैंस उनपर लट्टू हुए जा रहे है. इसके कैप्शन मे एक्ट्रेस ने लिखा, अपने बेस्ट फ्रेंड को टैग करें. वीडियो पर अबतक लाखों लाइक्स आ चुके है. कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘रेड साड़ी में आप ब्यूटीफुल लग रही है.’ एक यूजर ने पूछा, ‘अंजलि, राहुल किधर है.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘यहां तो कुछ कुछ होता है चल रहा है.’

Also Read: Kapil Sharma Show: सनी लियोनी ने खुद को बताया बुद्धू, मीका सिंह की शादी को लेकर कर दी ये भविष्यवाणी

कुछ समय पहले ही सनी लियोनी ने रेड बिकिनी में अपना एक वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो में वो समन्दर में खड़ी थी और लहरें उनके पैर को छू रहे थे. एक्ट्रेस पानी में खड़े होकर दिलकश पोज देती दिखी थी. ये वीडियो उन्होंने मालदीव में बनाया था. इसकी तसवीरें भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था.

फिल्मों की बात करें तो सनी लियोनी Oh My Ghost, कोकाकोला, हेलन, वीरम्मादेवी, रंगीला, बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव जैसी मूवीज को लेकर बिजी चल रही है. इसके अलावा एक्ट्रेस कई आइटम सॉन्ग में नजर आ चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >