क्या खुद पर बने मीम्स पर Ramayan के ‘लक्ष्मण’ गुस्सा है? एक्टर ने दिया ये जवाब

Ramayan के किरदारों पर जमकर मीम्स बन रहे है, जो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है. अब रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने इस मामले पर अपनी राय रखी है.

कोरोना वायरस के कारण टीवी शो और फिल्मों की शूटिंग बंद पड़ी है. ऐसे में लोगों को इंटरटेन करने के लिए दूरदर्शन दोबारा से पुराने शो प्रसारित कर रहा है. इन सारे शो में सबसे आगे रामानंद सागर की रामायण है. इसने टीआरपी के सारे रिकार्डस तोड़ दिये. इससे ये पता चलता है कि रामायण पहले लोगों को जितनी पसंद थी, उतने ही आज भी लोकप्रिय है. इसके साथ ही रामायण के किरदारों पर जमकर मीम्स बन रहे है, जो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है. अब रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी (Sunil Lahri) ने इस मामले पर अपनी राय रखी है.

Also Read: क्या आपने देखी PM Modi और आडवाणी के साथ Ramayan की सीता की तसवीर? वायरल हो रही Photo

सुनील ने कोईमोई से बातचीत में कहा कि 30 साल बाद दर्शकों से इतनी अटेंशन मिलना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है. सोशल मीडिया पर ‘लक्ष्मण’ के किरदार से जुड़े कई मीम्स बन रहे हैं. लोगों ने मेरे पास भेजे हैं, जिन्हें देखकर अच्छा लग रहा है. बुरा बिलकुल नहीं लगा रहा. मेरे भाई के बच्चे भी मुझे ये मीम्स भेजते रहते हैं. मैं इन्हें एंजॉय करता हूं. ऐसा कहा जाता है कि आप पर मीम्स तब बनाए जाते हैं जब आप पॉपुलर हो चुके होते हैं. मैं गौरवान्वित महसूस करता हूं.

सुनील ने बातचीत के दौरान एक फैन के सवाल का जवाब भी दिया. सवाल था कि अगर उन्हें रामायण में दोबारा कोई किरदार करने का मौका मिले तो वह कौन सा होगा? सुनील ने बिना वक्त से तुरंत जवाब दिया- लक्ष्मण. वह दोबारा लक्ष्मण के किरदार को करना चाहते हैं. सुनील ने कहा- लक्ष्मण के किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत से शेड्स हैं. अगर आप किसी और किरदार को देखेंगे तो उसमें उस स्तर की परफॉर्मेंस नहीं दिखती है.

गौरतलब है कि दर्शक अंनुसंधान एजेंसी बीएआरसी (BARC) का कहना है कि रामायण जैसे यादगार कार्यक्रमों की वापसी के साथ ही तीन अप्रैल को समाप्त के दौरान दूरदर्शन भारत का सबसे ज्यादा देखा गया चैनल बन गया है. ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बीएआरसी) ने कहा कि सुबह और शाम के खंड में दूरदर्शन की दर्शक संख्या करीब 40,000 प्रतिशत बढ़ी है. इस दौरान निजी प्रसारकों की दर्शक संख्या में भी बढ़ोतरी देखने को मिली.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >