Stree 2 Trailer: इस बार चंदेरी में होगा सरकटे भूत का आंतक, स्त्री करेगी मदद, देखें राजकुमार राव की फिल्म का धांसू ट्रेलर

Stree 2 Trailer Out: जिस पल का सभी दर्शकों को कई दिनों से इंतजार था, आखिरकार वो घड़ी आ ही गई. जी हां मेकर्स की ओर से आज स्त्री 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म में इस बार स्त्री का नहीं बल्कि सरकटे भूत का आतंक देखने को मिल रहा है. राजकुमार राव से लेकर पंकज त्रिपाठी और श्रद्धा कपूर की एक्टिंग आपको खूब एंटरटेन करेगी.

Stree 2 Trailer Out: राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्त्री 2 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हॉरर कॉमेडी मूवी 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. आज मेकर्स की ओर से धांसू ट्रेलर रिलीज किया गया. जिसमें जबरदस्त डायलॉग से लेकर बेहतरीन एक्टिंग और सरकटे भूत का आतंक देखने को मिल रहा है. इस बार चंदेरी गांव स्त्री को रक्षा करने के लिए भी कह रहा है. इस मूवी तमन्ना भाटिया का केमियो भी होगा.

स्त्री 2 का जबरदस्त ट्रेलर आउट

स्त्री 2 का ट्रेलर “सरकट्टा” भूत के इर्द-गिर्द घूमती है. उसका आतंक पूरे गांव में देखने को मिल रहा है. भयानक बिना सिर वाला भूत राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी के जीवन पर कहर बरपाता है. जैसे-जैसे डर का माहौल गांव में फैलता है, लोग भूत को भगाने और अपने जीवन में शांति लाने के लिए इधर-उधर भागते हैं. ट्रेलर की शुरुआत पंकज त्रिपाठी के रुद्र भैया की ओर से चंदेरी के लोगों को नए खतरे ‘सरकटा’ (बिना सिर वाला राक्षस) से परिचित कराने से होती है. उन्हें इस आतंक से बचाने के लिए श्रद्धा कपूर आती हैं, जो संभवतः फिल्म के प्रीक्वल में बुरी आत्मा थीं. चंदेरी के लोग इस बार स्त्री से प्रार्थना करते हैं, “हे स्त्री रक्षा करना”, न कि “ओ स्त्री कल आना”.

Stree 2 Trailer Out

Also Read- Stree 2 Trailer: क्या फिर से लौटेगी भूतिया दहशत? जल्द मिलेगा जवाब!

Also Read- Stree 2: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म में अक्षय कुमार की एंट्री, हॉरर-कॉमेडी में निभाएंगे मजेदार किरदार

Also Read- Stree 2 की रिलीज के बाद जल्द आएगी स्त्री 3, डायरेक्टर अमर कौशिक बोले- कहानी मेरे पास है लेकिन…

स्त्री 2 का ट्रेलर देख फैंस हुए एक्साइटेड

श्रद्धा कपूर ने ट्रेलर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया और लिखा, “ये रहा ट्रेलर! भारत का मोस्ट अवेटेड गैंग चंदेरी का नया आतंक से लड़ने के लिए वापस आ गया है! साल की सबसे बड़ी हॉरर-कॉमेडी फिल्म के लिए तैयार हो जाइए. स्त्री 2 का ट्रेलर अभी आउट. धमाकेदार मूवी इस स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त, 2024 को लौटती है. फैंस ट्रेलर को देखकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए. एक यूजर ने लिखा, ”सब कुछ भूल जाओ, राजकुमार राव का ऐसा रूप थिएटर फाड़के रख देगा.” एक दूसरे यूजर ने लिखा,” स्त्री के आतंक के साथ सरकटे भूत का खेल काफी मजेदार होगा.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”मजा आएगा 15 अगस्त को.. फिल्म में हॉरर के साथ-साथ जबरदस्त कॉमेडी भी है.”

स्त्री 2 के बारे में

अक्टूबर 2018 में, निर्देशक अमर कौशिक ने बेहद सफल फिल्म स्त्री का सीक्वल बनाने के अपने इरादे का खुलासा किया था. बाद में, अभिनेता राजकुमार राव ने फरवरी 2022 में सीक्वल की अनाउंसमेंट की. जैसे-जैसे प्रोजेक्ट आगे बढ़ी, सीक्वल मार्च 2023 में प्री-प्रोडक्शन चरण में पहुंचा और बाद में फिल्म मेकिंग का काम शुरू हुआ. राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जैसे स्टार्स अपने प्रतिभाशाली भूमिकाओं को फिर से निभाएंगे.

Entertainment Trending Videos

Also Read- Stree 2 Teaser: लौट आई है स्त्री वापस, इस बार चंदेरी में आजादी के दिन होगा आतंक, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >