Srishty Rode को बिग बॉस में जाने का आज भी पछतावा, बर्थडे गर्ल ने कहा था- सीजन ही गलत था...

फेमस टीवी एक्ट्रेस सृष्टि रोडे (Srishty Rode) ने अपने बर्थडे के मौके पर किया है कि उन्हें रियलिटी शो बिग बॉस 12 (Bigg Boss 12) में हिस्सा लेने का पछतावा है. सृष्टि ने कहा कि उन्हें लगता है कि वह बिग बॉस के गलत सीजन में थीं क्योंकि वह खुद का असली रूप नहीं दिखा पाई.

फेमस टीवी एक्ट्रेस सृष्टि रोडे (Srishty Rode) ने अपने बर्थडे के मौके पर किया है कि उन्हें रियलिटी शो बिग बॉस 12 (Bigg Boss 12) में हिस्सा लेने का पछतावा है. सृष्टि ने कहा कि उन्हें लगता है कि वह बिग बॉस के गलत सीजन में थीं क्योंकि वह खुद का असली रूप नहीं दिखा पाई.टाइम्स ऑफ इंडिया को दिये एक इंटरव्यू में सृष्टि ने कहा कि बिग बॉस के उस सीजन में ‘कॉमनर्स और सेलेब्स’ दोनों ही शो का हिस्सा थे जिसकी वजह से उन्हें सेटल होने में काफी परेशानी हुई.

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि मेरा सीजन इस सीजन से बहुत अलग था क्योंकि सीजन 12 में हमारे पास कॉमन मैन और मशहूर हस्तियां दोनों थे, जबकि इसमें सिर्फ सेलेब्स थे. मुझे लगता है कि इससे बहुत फर्क पड़ता है क्योंकि दर्शकों के बीच मशहूर हस्तियों की एक इमेज बनी होती है, जिससे उन्हें लगातार चिपके रहना पड़ता है, साथ ही लोगों के प्रति रीयल और ईमानदार होना जो मुझे मुश्किल लगता है. दूसरी ओर, आम लोगों के पास इस बड़े मंच पर अपनी एक खास इमेज बनाने का अच्छा मौका है.’

सृष्टि ने यहां तक कहा कि बिग बॉस के उनके सीज़न में चैलेंज का अपना सेट था. साथ ही वो कहती हैं कि वो कंटेस्टेंट्स के शो छोड़ने और कुछ समय बाद दोबारा वापस लौटने के पक्ष में नहीं हैं.

सृष्टि रोडे ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मैं गलत सीजन में थी. मेरा सीजन उबाऊ था और मैं अपना बेस्ट नहीं दे सकीं. जोड़ियाँ थीं और मुझे अकेलापन महसूस हुआ क्योंकि सभी का एकदूसरे से कोई न कोई रिलेशन था. मैं लोगों को अपना असली पक्ष नहीं दिखा सकी जो कि बहुत ही चुलबुला और जीवंत है, इसलिए अगर एक और मौका दिया जाता है, तो मैं लोगों को वह पक्ष दिखाना चाहूंगी.’

Also Read: Pornography Case: सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद बोलीं गहना वशिष्ठ- उन महिलाओं पर करूंगी मानहानि का केस

गौरतलब है कि, सृष्टि रोडे ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2007 में बालाजी टेलीफिल्म्स की कुछ इस तारा में एक भूमिका से की थी, जिसके लिए उनका दावा है कि उन्हें 1,000 रुपये मिले थे. 2010 में वो ये इश्क है में नजर आईं थीं. इसके बाद उन्होंने ज़ी टीवी के शो छोटी बहू के लिए साइन अप किया. वो इश्कबाज का भी हिस्सा रहीं. बिग बॉस 12 में उन्होंने सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा लिया था, हालांकि 70वें दिन वो शो से बाहर हो गई थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >