Spy Thriller on OTT: इन स्पाई थ्रिलर्स को समझने के लिए चाहिए शेरलॉक होम्स जैसा दिमाग, तीसरी वाली तो…

Spy Thriller on OTT: आज हम आपको ओटीटी पर मौजूद एक से बढ़कर एक स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज की लिस्ट देते हैं, जिसे देखकर आपका दिमाग चकरा जायेगा.

Spy Thriller on OTT: अगर आप स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं और लंबे वक्त से गूगल बाबा पर बेहतरीन कंटेंट की तलाश में हैं, तो आज हम आपको ओटीटी पर मौजूद एक से बढ़कर वेब सीरीज की लिस्ट देते हैं. इन्हें देखने के लिए आपके पास शेरलॉक होम्स जैसा दिमाग होना चाहिए. ऐसे में आइए बिना देर किए इसपर एक नजर डालते हैं. इस लिस्ट में तीसरी वाली दर्शकों की अबतक की सबसे पसंदीदा स्पाई थ्रिलर सीरीज में से एक है.

द नाईट मैनेजर (The Night Manager)

द नाईट मैनेजर एक स्पाई-थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसे आप JioCinema या Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं. इस सीरीज में एक होटल मैनेजर शानदार दास गुप्ता को एक बड़ा मिशन की जिम्मेदारी सौंपी जाती है, जिसमें उसे एक शक्तिशाली आर्म्स डीलर की जासूसी करनी होती है. इस दौरान वह कई मुश्किल हालातों में पड़ जाता है. इस दमदार सीरीज में आपको सस्पेंस, एक्शन और ड्रामा का भरपूर मेल देखने को मिलने वाला है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है.

राजी (Raazi)

राजी फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है, जिसमें आलिया भट्ट ने भारतीय जासूस सहमत खान के किरदार में हैं, जिसे पाकिस्तान सैन्य अधिकारी से शादी कर एक भारतीय एजेंट के रूप में पाकिस्तान भेजा जाता है. यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म Amazon Prime Video पर उपलब्ध है. इस फिल्म में देशभक्ति, सस्पेंस और इमोशन का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है. फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार की ओर से किया गया है और यह हरिंदर सिक्का के नॉवेल Calling Sehmat पर आधारित है.

द फैमिली मैन (The Family Man)

द फैमिली मैन एक एक्शन-थ्रिलर वेब सीरीज है, जो Amazon Prime Video पर उपलब्ध है. इस सीरीज में मनोज बाजपेयी ने श्रीकांत तिवारी की भूमिका निभाई है, जो बाहर से एक आम मिडिल क्लास आदमी लगता है, लेकिन असल में वह एक सीक्रेट एजेंट है. इस दौरान उसे अपने परिवार और देश के बीच कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. यह सीरीज एक्शन, सस्पेंस, थ्रिल और कॉमेडी से भरपूर है, जिसका निर्देशन राज और डीके ने किया है.

स्पेशल ओपीएस (Special OPS)

स्पेशल ओपीएस एक एक्शन-थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसमें के.के. मेनन एक रॉ ऑफिसर के किरदार में हैं. यह सीरीज JioCinema और Disney+ Hotstar दोनों पर उपलब्ध है. सीरीज की कहानी हिम्मत सिंह के पिछले 19 सालों से एक बड़े आतंकी हमले के मास्टरमाइंड को पकड़ने के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें उनकी उनकी स्पेशल टीम भी शामिल है. इस वेब सीरीज को नीरज पांडे ने क्रिएट किया है.

बार्ड ऑफ ब्लड (Bard of Blood)

बार्ड ऑफ ब्लड एक स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसे आप Netflix पर देख सकते हैं. इसमें इमरान हाशमी ने पूर्व रॉ एजेंट कबीर आनंद की भूमिका निभाई है, जो अब एक टीचर के रूप में अपनी जिंदगी शांति से गुजार रहा है, लेकिन फिर उसे एक सीक्रेट मिशन के लिए वापस बुलाया जाता है. यह सीरीज एक्शन, सस्पेंस और देशभक्ति का एक जबरदस्त मेल है, जो बिलाल सिद्दीकी के नॉवेल Bard of Blood पर आधारित है.

यह भी पढ़े: Friday OTT Releases: इस शुक्रवार मिलेगा एंटरटेनमेंट का ओवरडोज, रिलीज हुई ये 7 नई फिल्में और वेब सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >