South OTT Releases This Week: इस हफ्ते OTT पर साउथ फिल्मों का धमाका, सस्पेंस से थ्रिलर तक मिलेगा पूरा डोज

South OTT Releases This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर साउथ की मलयालम, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ फिल्मों की कई नई रिलीज होने वाली हैं. थ्रिलर, इमोशन और एक्शन से भरपूर ये फिल्में दर्शकों को पूरा एंटरटेनमेंट देने वाली हैं.

South OTT Releases This Week 1 to 7 June: इस हफ्ते ओटीटी पर साउथ की अलग-अलग तरह की कई नई फिल्में रिलीज हो रही हैं. इनमें मलयालम, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ फिल्मों का शानदार मिक्स देखने को मिलेगा. हर फिल्म अपनी अलग कहानी और अलग अंदाज के साथ दर्शकों के सामने आ रही है. कहीं सस्पेंस और थ्रिलर है, तो कहीं इमोशन और फैमिली ड्रामा देखने को मिलेगा. कुल मिलाकर यह हफ्ता OTT लवर्स के लिए काफी खास रहने वाला है.

अब जानते हैं पूरी लिस्ट कौन-कौन सी फिल्में रिलीज हो रही हैं.

Patriot (Malayalam) – ZEE5

Streaming Date: June 5, 2026

ममूटी और मोहनलाल स्टारर ‘पैट्रियट’ एक साइंस और थ्रिलर कहानी है. इसमें एक साइंटिस्ट डॉ. डेनियल जेम्स एक बड़ी सर्विलांस साजिश का खुलासा करता है, जिसमें एक पावरफुल टेक कंपनी और स्पाइवेयर सिस्टम शामिल होता है. वह लंदन जाकर भी इस साजिश को उजागर करता रहता है. आगे चलकर कुछ पुराने साथियों की मदद से वह इस पूरे सिस्टम के खिलाफ लड़ाई लड़ता है.

Moolyam (Telugu) – ETV Win

Streaming Date: June 5, 2026

‘मूल्यम’ एक इमोशनल कहानी है जो सम्मान, ईमानदारी और आत्म-सम्मान के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक व्यक्ति अपनी पहचान और सम्मान के लिए संघर्ष करता है.

The Rise of Ashoka (Kannada) – SunNXT

Streaming Date: June 5, 2026

यह कहानी एक ऐसे युवक की है जो गरीब परिवार से आता है. वह अपनी जिंदगी छोड़कर अपने गांव की इज्जत और लोगों के अधिकार के लिए एक बड़ी लड़ाई लड़ता है.

Carmeni Selvam (Tamil) – Prime Video

Streaming Date: June 3, 2026

इस फिल्म में सेल्वम नाम का एक ड्राइवर है जो अपनी पत्नी के साथ बेहतर जिंदगी का सपना देखता है. लेकिन पैसों की तंगी और हालात उसे मुश्किल में डाल देते हैं. धीरे-धीरे उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है.

29 (Tamil) – Netflix

Streaming Date: June 5, 2026

यह फिल्म एक 29 साल के युवक की कहानी है जो अपनी पहचान और जिंदगी को लेकर उलझा हुआ है. इस दौरान उसे एक लड़की से प्यार हो जाता है, लेकिन रिश्ते में सच्चाई और सपनों के बीच संघर्ष दिखाया गया है.

Peter (Kannada) – Prime Video

Streaming Date: June 5, 2026

‘पीटर’ एक ड्रमर की कहानी है जो अपने गांव लौटता है. वहां पुरानी दुश्मनी और एक त्योहार से जुड़ा विवाद उसकी जिंदगी को बदल देता है.

KD: The Devil (Kannada) – ZEE5

Streaming Date: June 5, 2026

यह फिल्म काली दास (KD) की कहानी है जो एक गैंगस्टर को अपना आइडियल मानता है. लेकिन धीरे-धीरे उसकी जिंदगी अपराध और खतरनाक दुनिया में फंस जाती है.

यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र की बायोपिक पर बोले Bobby Deol, कहा- न मैं, न भाई सनी देओल निभा सकते उनका रोल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >