South OTT Releases: ‘सैयारा’ के बाद अब OTT पर दमदार साउथ मूवीज की बारी, फैमिली ड्रामा से लेकर थ्रिलर तक, जानें क्या-क्या है खास

South OTT Releases: नेटफ्लिक्स, सनएनएक्सटी और मनोरमा मैक्स पर इस हफ्ते साउथ की बेहतरीन फिल्मों और सीरीज की स्ट्रीमिंग हो रही है. जानिए पूरी लिस्ट, रिलीज डेट्स और प्लैटफॉर्म डिटेल्स.

South OTT Releases: बॉलीवुड फिल्म सैयारा जैसी ब्लॉकबस्टर देखने के बाद अगर आप साउथ की दमदार कहानी वाली फिल्में घर बैठे देखना चाहते हैं और वो भी इसी हफ्ते. तो आज हम आपके लिए इस वीक रिलीज होने वाली साउथ फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं. चाहे एक्शन हो या फैमिली ड्रामा, थ्रिलर हो या माइथोलॉजी—तमिल, तेलुगु और मलयालम सिनेमा का हर फ्लेवर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद है. ऐसे में आइए बताते हैं पूरी लिस्ट.

थम्मुडु (Thammudu) – नेटफ्लिक्स

नेटफ्लिक्स पर 1 अगस्त से स्ट्रीम होने वाली फिल्म ‘थम्मुडु’ एक एक्शन और इमोशन से भरी कहानी है, जिसमें एक भाई अपनी बहन की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है. नितिन की ओर से निर्देशित यह फिल्म पहले सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर चुकी है. अब इसका डिजिटल डेब्यू चार भाषाओं तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में किया जा रहा है.

सुरभिला सुंदर स्वप्नम (Surabhila Sundara Swapnam) – सनएनएक्सटी

टोनी मैथ्यू की मलयालम फैमिली ड्रामा ‘सुरभिला सुंदर स्वप्नम’ 1 अगस्त से सनएनएक्सटी पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी. फिल्म की कहानी एक भावनात्मक पारिवारिक संघर्ष पर आधारित है जिसमें दयाना हमीद, राजलक्ष्मी राजन और पॉल विजी वर्गीस मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म में सामाजिक मुद्दों को भी संवेदनशील ढंग से दिखाया गया है.

रेड सैंडल वुड (Red Sandal Wood) – ईटीवी विन

डायरेक्टर गुरु रामानुजम की डेब्यू फिल्म ‘रेड सैंडल वुड’ एक सच्ची घटना से प्रेरित थ्रिलर है. यह फिल्म 2015 में हुई एक वास्तविक घटना के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसने समाज को झकझोर कर रख दिया था. 31 जुलाई से ईटीवी विन पर स्ट्रीमिंग शुरू होगी. फिल्म में जंगल माफिया और पुलिस के संघर्ष को गहराई से दर्शाया गया है.

यह भी पढ़े: Sitaare Zameen Par Digital Release: आमिर-जेनेलिया की सुपरहिट स्पोर्ट्स ड्रामा डिजिटल डेब्यू को तैयार, जानें कब और कहां देखें 250 करोड़ी फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >