South OTT Releases: इस वीकेंड होगी एंटरटेनमेंट की बारिश, रिलीज हो रही हैं ये धांसू फिल्में और वेब सीरीज

South OTT Releases: इस वीकेंड नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और जी5 जैसे प्लेटफॉर्म पर कई धांसू साउथ की फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली है, जो आपको टीवी स्क्रीन से बांधे रखेगा. इसमें जबरदस्त एक्शन से लेकर धमाकेदार थ्रिलर शामिल है. लिस्ट में एल2 एम्पुरान, वीरा धीरा सोरन और थारुणम शामिल है.

South OTT Releases: इस बार का वीकेंड ओटीटी लवर्स के लिए काफी धमाकेदार होने वाला है, क्योंकि कई धांसू फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है, जो आपके एंटरटेनमेंट को डबल बढ़ा देगा. लिस्ट में तमिल फिल्म वीरा धीरा सोरन है, जिसमें चियान विक्रम ने मुख्य भूमिका निभाई है. इसके अलावा मलयालम ब्लॉकबस्टर एल2 एम्पुरान भी है. इसमें मोहनलाल मुख्य भूमिका में है. इसे नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और जी5 जैसे प्लेटफॉर्म पर एंजॉय किया जा सकता है.

वीरा धीरा सूरन

  • कहां देखें- प्राइम वीडियो
  • कब देखें- 24 अप्रैल

मदुरै मंदिर उत्सव की बैकग्राउंड पर आधारित, वीरा धीरा सूरन: पार्ट 2 काली की कहानी है, जिसे अपने आपराधिक अतीत का सामना करने के लिए मजबूर होना पड़ता है. काली अपने परिवार के साथ एक शांत जीवन जीने का प्रयास करता है, लेकिन जब उसके प्रियजन खतरे में होते हैं, तो उसे अपराध की घातक दुनिया में वापस खींच लिया जाता है.

थारुणम

  • कहां देखें- टेंटकोट्टा
  • कब देखें- 25 अप्रैल

अरविंद श्रीनिवासन की ओर से लिखित और निर्देशित 2025 की तमिल रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ने 14 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. किशन दास और स्मृति वेंकट की मुख्य भूमिकाओं वाली इस फिल्म की कहानी अर्जुन (किशन दास) की कहानी पर आधारित है, जो एक सीआरपीएफ अधिकारी है. अपने एक मिशन के दौरान कुछ घटित होने के बाद वह छुट्टी पर है. फिर, उसकी मुलाकात मीरा (स्मृति वेंकट) से होती है, जो एक आधुनिक सोच वाली लापरवाह महिला है.

अय्याना माने

  • कहां देखें- ZEE5
  • कब देखें- 25 अप्रैल

अय्याना माने 7 भागों वाली कन्नड़ भाषा की क्राइम थ्रिलर है, जिसमें रहस्य, सस्पेंस और हॉरर के तत्व शामिल हैं. कहानी जाजी (कुशी रवि द्वारा अभिनीत) पर केंद्रित है, जो एक युवा महिला है. उसकी शादी ऐसे परिवार में होती है, जो अंधकारमय विरासत से ग्रसित है. एक ही पुश्तैनी हवेली में तीन बहुओं की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई है.

L2 एम्पुरान

  • कहां देखें: जियो हॉटस्टार
  • कब देखें- 25 अप्रैल

जियो हॉटस्टार ने मोहनलाल अभिनीत एल2 एम्पुरान के वर्ल्डवाइड स्ट्रीमिंग प्रीमियर की घोषणा की. पृथ्वीराज सुकुमारन की ओर से निर्देशित एल2 एम्पुरान का निर्माण लाइका प्रोडक्शंस, आशीर्वाद सिनेमा और श्री गोकुलम मूवीज की ओर से किया गया है. यह फिल्म इस साल 27 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

यह भी पढ़ें- Mardaani 3 Release Date: इस दिन थियेटर्स में मर्दानी बनकर आएगी रानी मुखर्जी, धांसू पोस्टर देख बढ़ेगी एक्साइटमेंट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >