Sonu Nigam Viral Video: सोनू निगम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन इसकी वजह उनका कोई नया गाना या स्टेज परफॉर्मेंस नहीं है. इस बार सिंगर ऑपरेशन थिएटर में दर्द के बीच गाना गाते नजर आए. सोनू निगम ने सर्जरी के दौरान अपने डॉक्टर और मेडिकल टीम के लिए मोहम्मद रफी का क्लासिक गाना ‘सुहानी रात ढल चुकी’ गाया. अस्पताल से सामने आया यह वीडियो देखकर फैंस पहले तो हैरान रह गए, फिर उनकी सेहत को लेकर चिंता जताते हुए जल्द ठीक होने की दुआ करने लगे.
डॉक्टर और मेडिकल टीम के लिए गाया मोहम्मद रफी का गाना
सोनू निगम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सर्जरी का एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वह ऑपरेशन थिएटर में नजर आ रहे हैं और मोहम्मद रफी का मशहूर गाना ‘सुहानी रात ढल चुकी, ना जाने तुम कब आओगे’ गाते सुनाई दे रहे हैं. यह गाना 1949 में रिलीज हुई फिल्म ‘दुलारी’ का है.
सोनू ने यह गाना अपने डॉक्टर डॉ. निलेश साठभाई और उनकी टीम के लिए गाया. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “सर्जरी के दौरान प्यारे डॉ. निलेश साठभाई और उनकी लविंग टीम के लिए अचानक दी गई परफॉर्मेंस. दर्द में गाते हुए… संगीत की खुशी!”
वीडियो सामने आते ही फैंस हुए परेशान
सोनू निगम का ये वीडियो सामने आते ही फैंस का ध्यान उनकी सेहत पर चला गया. ऑपरेशन थिएटर में उन्हें देखकर कई लोग टेंशन में आ गए और कमेंट सेक्शन में उनके जल्द ठीक होने की दुआ करने लगे. किसी ने लिखा, “जल्दी ठीक हो जाइए सोनू सर,” तो किसी ने उनके लिए जल्द रिकवरी की प्रार्थना की. कई फैंस ने हाथ जोड़ने और दिल वाले इमोजी के साथ अपना प्यार भी जताया.
हालांकि, इस मुश्किल वक्त में भी सोनू निगम का पॉजिटिव अंदाज फैंस को काफी पसंद आया. दर्द में होने के बावजूद उनका गाना गाना लोगों को इंस्पायर कर रहा है
ये भी पढ़ें: हर्षद चोपड़ा की एक्स ने बेस्ट फ्रेंड संग दिया था धोखा, क्या सृति झा थीं वो लड़की? एक्टर ने किया खुलासा
