नवजात को सीने से लगाए दिखीं सोनम कपूर, डिलीवरी के बाद पहली तस्वीर आई सामने

Sonam Kapoor: सोनम कपूर ने अपने दूसरे बेटे के जन्म के बाद उसकी पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है. मां बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही है. एक्ट्रेस ने अस्पताल स्टाफ और डॉक्टरों का दिल से शुक्रिया भी अदा किया. देखिए डिलीवरी के बाद अस्पताल से आई पहली तस्वीर…

Sonam Kapoor: बॉलीवुड में खुशियों का माहौल तब और खास हो जाता है जब किसी स्टार के घर नन्हे मेहमान की एंट्री होती है. इस बार ये खुशखबरी आई है सोनम कपूर के घर से, जिन्होंने हाल ही में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है. 29 मार्च को बेटे के जन्म की जानकारी देने के बाद अब सोनम कपूर ने अपने बेबी की पहली झलक भी फैंस के साथ शेयर कर दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह अपने नवजात बेटे को सीने से लगाए नजर आ रही हैं. इस तस्वीर में उनके चेहरे पर मां बनने की खुशी और सुकून साफ दिखाई दे रहा है.

सोनम कपूर ने सभी को किया धन्यवाद

सिर्फ यही नहीं, दूसरी तस्वीर में सोनम कपूर अस्पताल में खाना खाते हुए भी दिखीं, जो उनके इस खास समय की झलक देती है. पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “शब्दों से परे, आभारी हूं.” इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल के स्टाफ, डॉक्टरों और नीता अंबानी का भी खास तौर पर धन्यवाद किया. सोनम ने बताया कि अस्पताल में उनकी देखभाल बेहद अच्छे तरीके से की गई, जिसके लिए वह हमेशा आभारी रहेंगी. पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स ने भी इस पर प्यार लुटाया. सोनाक्षी सिन्हा, महीप कपूर और अन्य सितारों ने कमेंट कर अपनी खुशी जाहिर की.

2018 में हुई थी दोनों की शादी

बता दें, सोनम कपूर काफी समय से फिल्मों से दूर हैं. वह आखिरी बार साल 2023 में आई फिल्म ‘ब्लाइंड’ में नजर आई थीं, जो एक क्राइम-थ्रिलर थी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी. एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी आनंद आहूजा से हुई है. वे एक सफल बिजनेसमैन हैं और बे बी के फाउंडर भी हैं. दोनों की शादी 8 मई 2018 को मुंबई में सिख रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी.

यह भी पढे़ं: आर माधवन ने छुपकर देखी धुरंधर 2, सिनेमाघर से आई तस्वीर ने खोली पोल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >