Singham Again: एक्शन के बाद अजय देवगन करेंगे अपने इन हिट फिल्मों के बड़े सीक्वल्स में धमाका, मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज

अजय देवगन अब सिंघम अगेन के बाद अपनी हिट फिल्मों के सीक्वल्स में वापस आ रहे हैं, दे दे प्यार दे 2, रेड 2, और सन ऑफ सरदार 2 से फैंस को फुल एंटरटेनमेंट का डोज मिलेगा.

अजय देवगन का सीक्वल मैजिक, फैंस को मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट

Singham Again: अजय देवगन ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म सिंघम अगेन के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है और अब उनके फैंस के लिए और भी एक्साइटमेंट बढ़ गया है. अजय सिर्फ सिंघम सीरीज ही नहीं, बल्कि अपनी और भी कुछ हिट फिल्मों के सीक्वल्स लेकर आने वाले हैं. ये नई फिल्में उनके फैंस के लिए एक बड़ी ट्रीट बन कर आ रही हैं और एंटरटेनमेंट का फुल डोज मिलेगा. 

दे दे प्यार दे 2 में अजय की वापसी

2019 में रिलीज हुई दे दे प्यार दे को लोगों ने बहुत पसंद किया था और अब अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह वापस आ रहे हैं इसके सीक्वल के साथ. इस फिल्म में अजय एक मिडल-एज्ड आदमी का रोल कर रहे हैं जो एक यंग लड़की से प्यार कर लेता है. पहले पार्ट में तब्बू भी थीं, लेकिन इस बार आर माधवन नए कैरेक्टर में नजर आएंगे. फिल्म की रिलीज में एक्सपेक्टेड है.

Ajay devgn

रेड 2: एक और पावरफुल कहानी

रेड का नाम सुनते ही 2018 की वो इंटेंस कहानी याद आ जाती है जिसमें अजय ने एक इनकम-टैक्स ऑफिसर का रोल निभाया था. अब रेड 2 के साथ अजय वापस आ रहे हैं और इस बार वाणी कपूर, रजत कपूर और रितेश देशमुख भी उनके साथ होंगे. पहले पार्ट की तरह, ये भी एक धमाकेदार स्टोरी होगी जो 2025 में रिलीज होगी.

सन ऑफ सरदार 2 में होगी कॉमेडी और एक्शन का तड़का

अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म सन ऑफ सरदार ने ऑडियंस को बहुत हंसाया था और अब उसका सीक्वल आ रहा है. फिल्म के नए वर्शन में रवि किशन भी इम्पोर्टेंट रोल में होंगे. संजय दत्त के यूके वीजा इश्यूज और विजय राज के हटाए जाने के बावजूद, इस फिल्म का शूट लंदन में शुरू हो चुका है. अजय इस बार भी कॉमेडी और एक्शन का भरपूर तड़का देने वाले हैं. 

शैतान का सीक्वल भी हो सकता है बड़ा धमाका 

रिपोर्ट्स के अनुसार, अजय देवगन और आर माधवन की हॉरर-थ्रिलर शैतान का भी सीक्वल बन सकता है. ये फिल्म ब्लैक मैजिक और सुपरनैचुरल एलिमेंट्स पर बेस्ड है जो ऑडियंस को काफी पसंद आई थी. लेकिन, अब तक ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया है.

Also read:Box Office: सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 का डबल धमाका , जवान का तोड़ डाला बड़ा रिकॉर्ड 

Also read:Diwali Release Update: बड़े क्लैश के बावजूद दोनों फिल्मों को मिल रहा क्रेजी रिस्पॉन्स, अब मिलेंगे एक्स्ट्रा लेट-नाइट शो, डिटेल्स इनसाइड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sahil Sharma

Literature enthusiast with go getter persona, Putting my thoughts out there with the tendency that world will read it. Currently writing on the updates of tinsel town Bilbliographic, Enthusiastic, Positive

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >