Sidharth Shukla और शहनाज गिल की लव स्टोरी देख फैंस की आंखें हुई नम, Silsila SidNaaz Ka का ट्रेलर आया सामने

जियो सिनेमा ने सिलसिला सिडनाज का ट्रेलर जारी किया है. वीडियो में बिग बॉस 13 की जोड़ी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के प्यारे भरे पलों को दिखाया गया है.

Silsila SidNaaz Ka: इन दिनों सोशल मीडिया पर बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर खूब चर्चा हो रहा है. शो जल्द ही शुरू होने वाला है और इस बार इसे सलमान खान की जगह अनिल कपूर होस्ट करेंगे. शो को लेकर दर्शक काफी उत्साहित है. इस बीच जियो सिनेमा ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें शहनाज गिल और दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला दिख रहे हैं. वीडियो में दोनों की क्यूट लव स्टोरी दिखा जा रही है. इसपर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं.


सिलसिला सिडनाज का ट्रेलर हुआ जारी
जियो सिनेमा ने सिलसिला सिडनाज का ट्रेलर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. ट्रेलर के शुरुआत में सिद्धार्थ शुक्ला की एक आवाज सुनाई देती है, जिसमें वो कहते हैं, “शहनाज के साथ यहां मेरा बॉन्ड सबसे अलग है. उसके बाद बिग बॉस 13 का क्लिप दिखाया जाता है और इसमें शहनाज की आवाज आती है, “मैं प्यार करती हूं तुझे” और इसपर एक्टर जवाब देते हैं, “तू मेरी स्वीटहार्ट है.” इसके कैप्शन में लिखा है, “अब तक की सबसे अनोखी प्रेम कहानी, जियो सिनेमा पर पहली बार. #SilsilaSidnaazKa को #JioCinema पर फ्री स्ट्रीमिंग के साथ देखें.”

सिद्धार्थ शुक्ला की रूमर्ड गर्लफ्रेंड शहनाज गिल अस्पताल में भर्ती, लाइव वीडियो में कहा- ‘टाइम सबका आता है…’


यूजर्स कर रहे कमेंट
सिलसिला सिडनाज का के ट्रेलर पर यूजर्स ताबड़तोड़ रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, दुनिया की अब तक की सबसे अच्छी जोड़ी. एक अन्य यूजर ने लिखा, अब तक का सबसे बेहतरीन रिश्ता सिडनाज. एक यूजर ने लिखा, आप हमारे दिल में हमेशा रहेंगे. गौरतलब है कि शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला रियलिटी शो बिग बॉस 13 में पहली बार दिखे थे. वहीं से उनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी. फैंस उन्हें प्यार से सिडनाज कहते थे. उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. सिद्धार्थ बिग बॉस 13 के विनर बने और शहनाज दूसरी रनर-अप बनी. उनकी प्यार भरी नोकझोंक उनके फैंस को खूब भाती थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >