Sidharth Shukla Death: पोस्टमार्टम रिपोर्ट आज आएगी, होगा अंतिम संस्कार

Siddharth Shukla Death: बिग बॉस 13 विनर और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का गुरूवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया. कूपर अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को निधन हो गया. सुबह दो बार उन्हें दिल का दौरा पड़ा था. वहीं, ये खबर सुनते ही शहनाज गिल की हालत बिगड़ गई.

12:11 PM. 3 Sept 21 12:11 PM. 3 Sept

पोस्टमार्टम रिपोर्ट कल आएगी

सिद्धार्थ शुक्ला का पोस्टमार्टम हो चुका है और मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि रिपोर्ट आज जारी होगी. बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला का पोस्टमार्टम तीन घंटे तक चला.

3:57 AM. 3 Sept 21 3:57 AM. 3 Sept

सिद्धार्थ शुक्ला से शादी करना चाहती थी शहनाज

म्यूजिक कंपोजर अबु मलिक ने यह खुलासा किया है कि शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला से शादी करना चाहती थीं. ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अबु मलिक ने बताया है कि, मुझे लगता है कि पहले लॉकडाउन से सिर्फ एक दिन पहले, शायद 22 मार्च, 2020 को शहनाज ने मुझसे कहा था कि वह मीडिएटर की भूमिका निभाएं और सिद्धार्थ से कहें कि उसे शहनाज से शादी करनी चाहिए. सिद्धार्थ, शहनाज से बहुत प्यार करता था. वह कहता था कि अगर एक दिन वो नाराज हो जाती थी, तो उसका दिन खराब हो जाता था.

3:57 AM. 3 Sept 21 3:57 AM. 3 Sept

ये है सिद्धार्थ शुक्ला का आखिरी ट्वीट

3:57 AM. 3 Sept 21 3:57 AM. 3 Sept

वरुण पहुंचे सिद्धार्थ के घर

दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के घर बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन स्पॉट किए गए. बता दें कि दोनों ने साथ में फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में काम किया था.

3:57 AM. 3 Sept 21 3:57 AM. 3 Sept

कल होगा अंतिम संस्कार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्धार्थ का अंतिम संस्कार कल सुबह या दोपहर में हो पाएगा.

3:57 AM. 3 Sept 21 3:57 AM. 3 Sept

सिद्धार्थ शुक्ला के शव का पोस्टमार्टम जारी

11:32 PM. 2 Sept 21 11:32 PM. 2 Sept

शहनाज पहुंची अस्पताल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शहनाज कूपर अस्पताल पहुंच गईं हैं. बता दें कि शहनाज और सिद्धार्थ की फैन फॉलोइंग तगड़ी थी. दोनों को फैंस साथ में काफी पसन्द करते थे.

11:32 PM. 2 Sept 21 11:32 PM. 2 Sept

सिद्धार्थ की मौत से दुखी हैं फराह खान

फराह खान ने लिखा, इस साल इससे ज्यादा खराब क्या हो सकता है. सिद्धार्थ की मौत से मैं बहुत दुखी हूं.

11:32 PM. 2 Sept 21 11:32 PM. 2 Sept

सिद्धार्थ का ये हैं आखिरी वीडियो

https://www.instagram.com/reel/CTUGBUZAC1u/

11:32 PM. 2 Sept 21 11:32 PM. 2 Sept

अक्षय कुमार ने लिखा

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा, #SiddharthShukla के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ. मैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से नहीं जानता था, लेकिन इतनी जल्दी इतनी प्रतिभाशाली व्यक्ति का चला जाना दुखद है.

11:32 PM. 2 Sept 21 11:32 PM. 2 Sept

करण कुंद्रा से आखिरी बार बात हुई थी सिद्धार्थ शुक्ला की

करण कुंद्रा ने सिद्धार्थ शुक्ला की फोटो शेयर कर लिखा, “शॉकिंग, कल रात ही तो हमारी फोन पर बात हुई थी. तुम इंडस्ट्री में अच्छा कर रहे थे, यकीन नहीं हो रहा. तुम बहुत जल्दी चले गए दोस्त, तुम्हारी हमेशा याद आएगी, हमेशा मुस्कुराते रहना बहुत दुखी हूं.”

https://www.instagram.com/p/CTT3XXPC6nK/

10:30 PM. 2 Sept 21 10:30 PM. 2 Sept

जानें 3 बजे सुबह में क्या हुआ

10:30 PM. 2 Sept 21 10:30 PM. 2 Sept

सिद्धार्थ का आखिरी पोस्ट वायरल 

https://www.instagram.com/p/CS8nUTEijiP/

10:30 PM. 2 Sept 21 10:30 PM. 2 Sept

3 बजे सीने में दर्द उठा था सिद्धार्थ को

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्धार्थ शुक्ला सुबह 3 से 3.30 बजे के करीब उन्हें बैचेनी और सीने में दर्द उठा. जिसके बाद उनकी मां ने उन्हें पीना पिलाया और सोने के लिए कहा. फिर सुबह वो उठे ही नहीं और हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई.

10:30 PM. 2 Sept 21 10:30 PM. 2 Sept

शहनाज गिल की हालत बिगड़ी

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की खबर सुनकर शहनाज गिल ने अपनी शूटिंग रोक दी. अब उनके पिता ने संतोख सुख ने स्पॉटबॉय से बातचीत में बताया, मेरी शहनाज से बात हुई और वो ठीक नहीं है. मेरा बेटा शहबाज उसके पास मुंबई गया है. मैं बाद में जाऊंगा.

10:30 PM. 2 Sept 21 10:30 PM. 2 Sept

पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई जाएगी

सूत्रों के अनुसार, सिद्धार्थ शुक्ला के शव के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई जाएगी. शाम 6 बजे तक एक्टर का पोस्टमार्टम हो सकता है.

10:30 PM. 2 Sept 21 10:30 PM. 2 Sept

सलमान खान का ट्वीट

एक्टर सलमान खान ने सिद्धार्थ के निधन पर ट्वीट कर लिखा, तुम बहुत जल्दी चले गए सिद्धार्थ. तुम्हें हमेशा याद करेंगे. परिवार के प्रति मेरी संवेदनाए.

10:30 PM. 2 Sept 21 10:30 PM. 2 Sept

सिद्धार्थ शुक्ला के घर पहुंची पुलिस

मुंबई पुलिस सिद्धार्थ शुक्ला के घर पहुंची है. हालांकि परिवारवालों ने किसी भी शक से इंकार किया है. पुलिस परिवारवालों और दोस्तों का बयान दर्ज करेंगी.

राजस्थान की कहानी ‘बालिका वधू’ से मिला था सिद्धार्थ शुक्ला को फेम, निधन की खबर सुन फैंस में शोक

8:29 PM. 2 Sept 21 8:29 PM. 2 Sept

सुनील ग्रोवर ने किया ट्वीट

8:06 PM. 2 Sept 21 8:06 PM. 2 Sept

अनीता हसनंदानी ने किया ट्वीट

8:06 PM. 2 Sept 21 8:06 PM. 2 Sept

शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के शरीर पर कोई चोट नहीं आई है. मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस की एक टीम जांच के लिए शुक्ला के आवास पर मौजूद है: मुंबई पुलिस

7:16 PM. 2 Sept 21 7:16 PM. 2 Sept

थोड़ी देर में आयेगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट

सिद्धार्थ शुक्ला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट थोड़ी देर में आने की संभावना है. इसके बाद ही पुलिस अपना बयान जारी करेगी. अस्पताल में सिद्धार्थ शुक्ला की बहन और जीजा मौजूद हैं.

7:16 PM. 2 Sept 21 7:16 PM. 2 Sept

अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई थी मौत

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्धार्थ शुक्ला को सुबह ही दिल का दौरा पड़ा था और उन्हें लगभग 11 बजे अस्पताल ले जाया गया. वह अपने पीछे मां और दो बहनों को छोड़ गये हैं. कूपर अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ”उन्हें जब अस्पताल लाया गया तो उनकी मौत हो चुकी थी.”

7:16 PM. 2 Sept 21 7:16 PM. 2 Sept

रितेश देशमुख ने कहा-आपको भुला ही नहीं सकते

6:55 PM. 2 Sept 21 6:55 PM. 2 Sept

सोने से पहली खायी थी दवाई

एक टीवी चैनल को अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि, उन्होंने सोने से पहले कुछ दवा ली थी और फिर वो उठे ही नहीं. बाद में, अस्पताल ने पुष्टि की कि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया. पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है जिसके बाद शव परिवारवालों को सौंप दिया जायेगा.

6:55 PM. 2 Sept 21 6:55 PM. 2 Sept

सिद्धार्थ शुक्ला का निधन

लोकप्रिय टेलीविजन और फिल्म अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला आज हमारे बीच नहीं रहे. 40 वर्षीय एक्टर का हार्ट अटैक से निधन हो गया था. वह अपने पीछे मां और दो बहनों को छोड़ गये हैं.

मुख्य बातें

Siddharth Shukla Death: बिग बॉस 13 विनर और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का गुरूवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया. कूपर अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को निधन हो गया. सुबह दो बार उन्हें दिल का दौरा पड़ा था. वहीं, ये खबर सुनते ही शहनाज गिल की हालत बिगड़ गई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >