40 की उम्र में Shruti Haasan ने शादी पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- दिखावे पर खर्च से बेहतर चैरिटी कर दो

40 की उम्र में श्रुति हासन ने शादी को लेकर अपनी सोच शेयर की है. एक्ट्रेस ने बताया कि वह एक बार शादी के करीब पहुंची थीं, लेकिन रिश्ते के लिए कागजी बंधन को जरूरी नहीं मानतीं. उन्होंने शादी के भारी खर्च को लेकर भी अपनी राय रखी.

एक्ट्रेस और सिंगर श्रुति हासन अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर राय रखने के लिए जानी जाती हैं. 40 की उम्र में सिंगल रहने को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने शादी, रिश्तों और समाज की उम्मीदों पर अपनी सोच साझा की. सोहा अली खान के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान श्रुति ने बताया कि उन्हें किसी के साथ जिंदगी शेयर करने का विचार पसंद है, लेकिन वह शादी को रिश्ते की मजबूती का पैमाना नहीं मानतीं.

शादी के नाम पर दिखावा और खर्च पसंद नहीं

श्रुति हासन ने शादी से जुड़े बड़े समारोहों और खर्च को लेकर अपनी असहमति जाहिर की. उनका कहना है कि शादी के नाम पर होने वाले दिखावे और फिजूलखर्ची की बजाय उस पैसे का इस्तेमाल किसी अच्छे काम के लिए किया जा सकता है. एक्ट्रेस ने कहा कि वह उन लोगों को जज नहीं करतीं जो अपनी शादी पर खूब पैसा खर्च करना चाहते हैं. हालांकि, उन्हें व्यक्तिगत तौर पर यह बात समझ नहीं आती कि इतने बड़े खर्च की जरूरत क्यों है. उनके मुताबिक, यही रकम जरूरतमंदों की मदद या चैरिटी में दी जा सकती है.

'रिश्ते के लिए कागज जरूरी नहीं'

शादी को लेकर अपनी सोच बताते हुए श्रुति ने कहा कि उन्हें पार्टनरशिप और साथ निभाने का विचार पसंद है. वह चाहती हैं कि दो लोग अपनी इच्छा से हर दिन एक-दूसरे को चुनें. उन्होंने बताया कि वह एक बार शादी के काफी करीब भी पहुंच चुकी हैं. हालांकि, उस स्थिति में पहुंचने के बाद भी शादी को लेकर उनका नजरिया नहीं बदला. उनके लिए किसी रिश्ते की अहमियत कानूनी कागज से ज्यादा आपसी जुड़ाव में है.

मां बनने की इच्छा पर भी की बात

श्रुति ने बातचीत के दौरान मदरहुड को लेकर भी अपनी इच्छा जाहिर की. उन्होंने बताया कि वह भविष्य में मां बनना चाहती हैं और बच्चे को गोद लेने के विकल्प के लिए भी तैयार हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि उनके लिए मां बनना ज्यादा महत्वपूर्ण है, चाहे यह गोद लेने के जरिए हो या जैविक रूप से. उन्होंने यह भी बताया कि इस विषय पर वह अपनी गायनेकोलॉजिस्ट से बातचीत कर चुकी हैं.

शांतनु हजारिका संग खत्म हुआ था रिश्ता

श्रुति हासन इससे पहले आर्टिस्ट शांतनु हजारिका के साथ रिलेशनशिप में थीं. दोनों करीब चार साल तक साथ रहे थे. 2024 में उनके अलग होने की खबरें सामने आईं. इसके बाद श्रुति ने अपने काम और व्यक्तिगत विकास पर फोकस करने की बात कही. अब शादी को लेकर उनका ताजा बयान एक बार फिर उनकी निजी जिंदगी और रिश्तों को लेकर सोच को सामने लाता है.

'कुली' में नजर आई थीं श्रुति

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रुति हासन हाल ही में रजनीकांत की फिल्म 'कुली' में नजर आई थीं. लोकेश कनकराज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा नागार्जुन, उपेंद्र, सौबिन शाहिर और सत्यराज जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में थे.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Updates: 'छोटा भीम' गाने पर भिड़ीं अरिश्फा खान और आम्रपाली दुबे, गुस्से में छोड़ दी किचन ड्यूटी

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Day 16 Highlights: रैंकिंग टास्क में घरवालों ने एक-दूसरे को दिखाया आइना, गुल्लू के 'तलाक' के हुए खुलासे, जानें एपिसोड में क्या-क्या हुआ?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By निकिता सिंह

निकिता सिंह हिंदी डिजिटल मीडिया की पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं. उन्हें डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में कंटेंट राइटर इंटर्न के तौर पर कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टीवी, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस और सेलिब्रिटी से जुड़े कंटेंट पर काम करती हैं.

उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भोपाल के प्रतिष्ठित संस्थान पब्लिक वाणी में इंटर्नशिप से की, जहां उन्हें न्यूज रिसर्च, कंटेंट राइटिंग और डिजिटल पत्रकारिता का व्यावहारिक अनुभव मिला.

निकिता ने सेंट जेवियर्स, रांची से BJMC और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स किया है. सरल, तथ्यपरक और ऑडियंस-फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी प्रमुख ताकत है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >