Shehnaaz Gill ने आरती सिंह को खास अंदाज में दी शादी की बधाई, फोटोज देख फैंस को आई सिद्धार्थ शुक्ला की याद

Shehnaaz Gill Congratulate Arti Singh: आरती सिंह और दीपक चौहान अब पति-पत्नी हैं. कपल की शादी में फैमिली-फ्रेंड्स के साथ बिग बॉस 13 के कई स्टार्स ने भी शिरकत की. हालांकि शहनाज गिल को फैंस ने जरूर मिस किया. अब एक्ट्रेस ने न्यूली वेड को शादी की हार्दिक बधाई दी है.

Shehnaaz Gill Congratulate Arti Singh: टेलीविजन अभिनेत्री आरती सिंह ने 25 अप्रैल को बिजनेसमैन दीपक चौहान से शादी की. एक्ट्रेस ने अपनी फैमिली और फ्रेंड्स की मौजूदगी में इस्कॉन मंदिर में सात फेरे लिए. वेडिंग में आरती के भाई कृष्णा अभिषेक, भाभी कश्मीरा शाह और मामा गोविंदा शामिल हुए थे. यही नहीं बिग बॉस 13 के स्टार्स भी बिग डे पर कपल को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे थे.


आरती की शादी से गायब थी शहनाज गिल
आरती सिंह की शादी से शहनाज गिल गायब थीं. सेलिब्रेशन में हिंदुस्तानी भाऊ, शेफाली जरीवाला, माहिरा शर्मा, विशाल आदित्य सिंह, पारस छाबड़ा, रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी को देखकर फैंस खुश गए. शहनाज गिल समारोह का हिस्सा नहीं बनी. जिसके बाद नेटिजेंस ने चर्चा करना शुरू कर दिया कि जब बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले था, जब शहनाज और आरती के रिश्ते में सिद्धार्थ शुक्ला की वजह से थोड़ी खट्टास आ गई थी. हो सकता है इस वजह से पंजाब की एक्ट्रेस ने शिरकत नहीं की.

Also Read- लड़ाई-झगड़ा भूल ननद Arti Singh की शादी में कश्मीरा शाह ने छूए गोविंदा के पैर, बोली- वो हमेशा मेरे ससुर….

Also Read- Arti Singh Wedding: सात जन्मों के बंधन में बंधे आरती और दीपक, शादी की पहली तसवीर आई सामने, कपल ने मीडियो को दिए पोज

Also Read- Arti Singh Sangeet Videos: आरती सिंह की संगीत सेरेमनी में इन स्टार्स ने जमाई महफिल, ग्रीन लहंगे में ग्लैमरस दिखी होने वाली दुल्हन


शहनाज गिल ने अब आरती सिंह को दी शादी की बधाई
हालांकि शहनाज गिल ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए सभी का मुंह बंद कर दिया. उन्होंने नवविवाहित जोड़े की एक तस्वीर शेयर की और हार्दिक बधाई दी. उन्होंने नई दुल्हन के साथ वीडियो कॉल पर होने का एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया. फोटो में आरती ने लाल रंग का सलवार सूट और सोने की ज्वेलरी पहनी थी.


यूजर्स ने सिद्धार्थ शुक्ला को याद किया
आरती के चेहरे पर शादी की चमक साफ तौर पर दिखाई दे रही थी. बता दें कि बिग बॉस 13 के दौरान, आरती सिंह अक्सर शहनाज गिल का ख्याल रखती थीं, उन्हें एक छोटी बहन की तरह मानती थी. आरती की शादी में कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सिद्धार्थ शुक्ला को भी याद किया. सभी ने कहा कि अगर आज वो जिंदा होते तो उनकी वेडिंग का पार्ट होते.

Also Read- Arti Singh Wedding: कृष्णा अभिषेक संग लड़ाई भूल भांजी आरती की शादी में पहुंचे गोविंदा, कहा- ‘ईश्वर से प्रार्थना है उसे कोई….’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >