Shark Tank 2 में पटना की ज्योति भारद्वाज का कमाल, मिला इतने का चेक, शो में पहुंची थी अपने दो बॉडीगार्ड के साथ

शार्क टैंक इंडिया 2 हर दिन टीवी पर रात 9 बजे आता है. शो में हर कोई अपना बिजनेस मॉडल लेकर आता है कि उन्हें फडिंग मिल जाएगा. इस बीच शो में पटना की ज्योति भारद्वाज नजर आई. शो में वो दो खास लोगों के साथ पहुंची थी.

Shark Tank India 2: शार्क टैंक इंडिया 2 एक बार फिर से शुरू हो चुका है. दर्शक शो को जबरदस्त रिस्पांस दे रहे है. हर दिन देश से अलग-अलग राज्य के इंटरप्रेन्योर आते है और शार्क्स के सामने अपना बिजनेस मॉडल रखते है. किसी को डील मिल जाती है तो किसी को खाली हाथ ही घर लौटना पड़ता है. लेटेस्ट एपिसोड में बिहार की ज्योति भारद्वाज नजर आई, जिसे डील मिल गई. वो फिलहाल अपने बिजनेस की वजह से मुंबई में रहती है.

शार्क टैंक इंडिया 2 में पटना की ज्योति आई नजर

ज्योति भरद्वाज शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 में पटना की ज्योति भारद्वाज अपने ब्रांड ‘टीफिट’ को लेकर आई. शो में जाने से पहले होस्ट राहुल कहते है, ज्योति अकेले कही जाती नहीं. अपने साथ दो बॉडीगार्ड रखती है. जिसके बाद दो बच्चे आते है और राहुल कहते है अच्छा आप बॉडीगार्ड है. जिसके बाद उनकी मां ज्योति आती है और राहुल कहते है कि बहुत क्यूट बॉडीगॉर्ड लेकर घूम रही है आप.

ज्योति ने बेटों के साथ मिलकर दिया पीच

शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 में ज्योति भारद्वाज ने अपने दोनों बेटों के साथ एंट्री ली. ज्योति ने अपने बच्चों के साथ मिलकर शार्क को ‘टीफिट’ के बारे में बताया. ज्योति ने बताया कि ये एक स्वस्थ पेय ब्रांड है और इसके लिए उन्होंने जजेस से 3% एक्वटी पर 50 लाख रुपये की मांग की. ज्योति ने बताया कि उन्होंने इसकी शुरुआत मार्च 2021 की थी. साथ ही बताया कि उनकी सास ने बिजनेस में पहला निवेश किया था.

Also Read: ShahRukh Khan बने दुनिया के चौथे अमीर एक्टर, इस हॉलीवुड अभिनेता को छोड़ा पीछे, कमाई जान होगी हैरानी
इतने का मिला चेक

शार्क को भारद्वाज का पीच करने का तरीका और ब्रांड काफी पसन्द आया. ज्योति को आखिरकार डील मिल गया. ज्योति अमन, अनुपम, पीयूष बंसल और विनीता सिंह सहित सभी चार शार्क को एक साथ लाने में सफल रही. 50 लाख के बदले 8% एक्वटी पर यह डील पूरी हुई. बता दें कि शार्क टैंक इंडिया 2 में 2 जनवरी 2023 से शुरू हुआ है. शो को राहुल दुआ होस्ट करते है. इसमें 6 जज है जिसमें अनुपम मित्तल, अमन गुप्ता, नमिता थापर, विनीता सिंह, पीयूष बंसल और अमित जैन है. हर दिन सोमवार से शुक्रवार ये सोनी टीवी पर रात 9 बजे स्ट्रीम होता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >