बिग बॉस के घर से बाहर जाना चाहते हैं शालीन भनोट, गुस्से में कहा- दरवाजा खोलो वरना तोड़ दूंगा

बिग बॉस 16 के अपकमिंग एपिसोड में शालीन भनोट और अर्चना गौतम के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिलेगी. झगड़े में शालीन अपना आपा खो बैठेगा और घर की चीजे फेंकना शुरू कर देगा. इतना ही वह घर से जाने की भी बात करेगा.

बिग बॉस 16 में इन-दिनों कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं. अब अपकमिंग एपिसोड में अर्चना गौतम, विकास मानकतला, प्रियंका चाहर चौधरी और शालीन भनोट के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिलेगी. जिसमें शालीन भनोट का गुस्सा काबू से बाहर होता नजर आएगा. वह घर की चीजों को तोड़ेंगे और बिग बॉस को दरवाजा खोलने की चेतावनी भी देते हैं. प्रोमो में, सबसे पहले विकास अर्चना के साथ बहस में पड़ जाता है और लड़ाई के दौरान अर्चना गौतम उसे कुत्ते की तरह मत भौंक कहती है. विकास इस बात से चिढ़ जाता है और कहता है “अपने पिता से भी यही बात कहो”.

गुस्से में बेकाबू हुए शालीन भनोट

दोनों की लड़ाई शांत होने के बजाय बढ़ जाती है. अर्चना विकास को कहती हैं कि वह कभी पिता नहीं बन सकता. लड़ाई यहीं नहीं रुकती, प्रियंका भी इसमें शामिल हो जाती है और अर्चना की ओर से पकाया गया खाना खाने से मना कर देती है. विकास और अर्चना की लड़ाई जारी रहती है और दोनों एक-दूसरे के खिलाफ मतलबी और अपमानजनक टिप्पणी करते हैं और हिंसक भी हो जाते हैं. शिव ठाकरे उनकी लड़ाई में शामिल हो जाते हैं और विकास को अर्चना को छूने और उस पर झपटने से रोकते हैं.

https://twitter.com/bb16_lf_updates/status/1607800280468574209
लड़ाई में इमोशनल हो जाते हैं शालीन भनोट

यह सब देखने के बाद शालीन भनोट अपना आपा खो देता है और घर की संपत्ति को तोड़ना शुरू कर देता है. वो एक कुर्सी को हवा में फेंक देता है. बाद में रोने लगते हैं और बिग बॉस को दरवाजा खोलने की चेतावनी देते हैं. वह फिर से गार्डन एरिया में रखी बेंच को फेंक देते हैं और बेहद आक्रामक हो जाते हैं. शालीन बिग बॉस से उन्हें कन्फेशन रूम में बुलाने के लिए कहते हैं, क्योंकि वह अब शो नहीं करना चाहते हैं. हालांकि साजिद उनका हौंसला बढ़ाते हैं. जिसपर शालीन कहते हैं, “इतनी बेज्जती नहीं झेल सकता यार, गंदे लोग रहते हैं यहां पर.” उन्होंने बिग बॉस को चेतावनी देते हुए कहा, “दरवाजे को खोलो, मैं बाहर निकलना चाहता हूं.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >