दलजीत कौर की नयी जिंदगी के लिए बेहद खुश हैं शालीन भनोट, बेटे जेडन से मिलने को लेकर किया ये खुलासा

शालीन भनोट और दलजीत कौर की शादी कुछ साल पहले हुई थी, लेकिन 2015 में दोनों अलग हो गए और अब दलजीत फिर से शादी करने जा रही है. अब शालीन भनोट ने अपनी एक्स वाइफ की शादी को लेकर ये बातें कही हैं. उन्होंने जेडन संग अपनी रिलेशनशिप पर भी बात की है.

दलजीत कौर और निखिल पटेल आज शादी कर रहे हैं. कपल ने अपनी प्री-वेडिंग फंक्शन में जमकर एंजॉय किया. मेहंदी, हल्दी और संगीत जैसे फंक्शन की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे. दलजीत की पहले शालीन भनोट से शादी हुई थी, लेकिन कड़वाहट के कारण वे अलग हो गए. हालांकि, वे अब अपने बेटे जेडन के चलते दोस्ती का रिश्ता बनाये हुए है. शालीन भनोट से हाल ही में दलजीत की शादी के बारे में पूछा गया. बिग बॉस 16 फेम ने यह बताया कि एक बार दलजीत के केन्या चले जाने के बाद वह जेडन का पालन-पोषण कैसे करेंगे.

दलजीत कौर की शादी पर शालीन भनोट का रिएक्शन

एक इंटरव्यू में, शालीन भनोट से पूछा गया कि क्या वह शादी में शामिल होने जा रहे हैं. उस पर शालीन का कहना है कि वह दलजीत के लिए शुभकामनाएं देते हैं. वह कहते है कि वह भगवान से प्रार्थना करते है कि उन्हें सारा प्यार, देखभाल और खुशी मिले, क्योंकि वह अपना नया जीवन शुरू करने वाली है. उन्होंने ईटाइम्स से कहा, “मैं दलजीत और जेडन के लिए ढेर सारे प्यार की कामना करता हूं.”

शादी के बाद जेडन का ख्याल रखेंगे दलजीत कौर

शादी के बाद दलजीत कौर केन्या जाने वाली है, उनके पति निखिल वहीं रहते हैं. यह पूछे जाने पर कि उनके बीच दूरियां बढ़ जाने के कारण वह जेडन से कैसे मिलेंगे. शालीन का कहना है कि जेडन बहुत दूर नहीं जा रहा है. वह उससे महज 5-6 घंटे की दूरी पर होगा. वह जब भी संभव हो यात्रा करने और जेडन से मिलने के लिए तैयार है. अभिनेता ने साझा किया कि वह अपने बेटे से मिलने के लिए शहर में 2 घंटे की यात्रा करेंगे और इसलिए, यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं है. शालीन का कहना है कि इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि दलजीत और जैडन को एक संपूर्ण जीवन मिलने जा रहा है. शालिन भनोट ने यह भी साझा किया कि वह 18 मार्च (शादी के दिन) को शूटिंग करेंगे और इसलिए शादी में शामिल होने के बारे में नहीं सोचा है. वह आगे कहते हैं, “मेरा शो अभी मेरा कर्तव्य है और मैं अपने शो बेकाबू को अपना 200 प्रतिशत देना चाहता हूं.

Also Read: Gadar: सनी देओल की फिल्म में काम कर चुके हैं कॉमेडियन कपिल शर्मा, इस वजह से अमरीश पूरी ने जमकर लगाई थी डांट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >