Shaitaan vs Yodha vs Bastar Box Office Collection: शैतान के सामने योद्धा-बस्तर की हालत हुई टाइट, जानें अब तक का कलेक्शन

1 / 1
Shaitaan vs Yodha vs Bastar Box Office Collection: शैतान के सामने योद्धा-बस्तर की हालत हुई टाइट, जानें अब तक का कलेक्शन
फुल स्क्रीन में देखें

Shaitaan vs Yodha vs Bastar Box Office

Shaitaan vs Yodha vs Bastar Box Office Collection: अजय देवगन की शैतान, सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा और अदा शर्मा की बस्तर बॉक्स ऑफिस पर इन-दिनों एक दूसरे से भिड़ रही है. हालांकि कमाई के मामले में शैतान आगे निकल चुकी है. आइये जानते हैं सभी का कलेक्शन…

Shaitaan vs Yodha vs Bastar Box Office Collection: अजय देवगन की हॉरर थ्रिलर फिल्म शैतान का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है. अपने दूसरे वीकेंड के अंत में, ‘शैतान’ ने 34.55 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई की. इसके अलावा ‘योद्धा’ ने अपने पहले पांच दिनों के दौरान धीमे ही सही लेकिन अच्छी कमाई की है. इसने अब तक भारत में 21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. हालांकि, फिल्म में गिरावट देखी जा रही है. अदा शर्मा की ‘बस्तर’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो दमदार कहानी होने के बावजूद मूवी की कमाई नहीं बढ़ रही है. ये उम्मीद के मुताबिक काफी कम कलेक्शन कर रही है.


शैतान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सुर्खियां बटोरने और दर्शकों से अच्छे रिव्यू हासिल करने के बाद विकास बहल की फिल्म ‘शैतान’ ने रिलीज के महज 14 दिनों के भीतर भारत में 114.37 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया. ये मूवी इसे साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई. मूवी 2023 की गुजराती हॉरर फिल्म ‘वाश’ की रीमेक है.


अजय देवगन की फिल्म ने 14वें दिन की इतनी कमाई
शैतान ने सिनेमाघरों में अपने 14वें दिन तक वर्ल्डवाइड 162 करोड़ रुपये की कमाई कर अपना जलवा बरकरार रखा है. गुरुवार को, ‘शैतान’ ने भारत में सभी भाषाओं में अपने कुल कलेक्शन में लगभग 2.50 करोड़ रुपये जोड़े. फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें अजय देवगन अपनी बेटी को काला जादू से बचाने के लिए हर वो कोशिश करता है, जो एक बाप कर सकता है. इधर आर माधवन की एक्टिंग काफी जबरदस्त है, वह नेगिटिव रोल में छा गए हैं.

Also Read- Shaitaan Box Office: जल्द 100 करोड़ के क्लब में शामिल होगी अजय देवगन की ‘शैतान’


योद्धा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा ​की फिल्म योद्धा ने बॉक्स ऑफिस पर धीमे ही सही लेकिन अपनी मजबूत पकड़ बना रखी है. हालांकि बीते दिनों इसके कलेक्शन में थोड़ी गिरावट आई है. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपने शुरुआती वीकेंड के दौरान पूरे भारत में लगभग 23.35 करोड़ रुपये की कमाई की है. सिनेमाघरों में अपने सातवें दिन ‘योद्धा’ ने लगभग 1.85 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.


बस्तर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अदा शर्मा की फिल्म बस्तर 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. ओपमिंग डे पर इसने 40 लाख रुपये की कमाई की. वीकेंड में इसके कलेक्शन में बढ़ोतरी देखी गई, शनिवार को 75 लाख रुपये और रविवार को 85 लाख रुपये तक का कलेक्शन किया. जिसके बाद 7 दिनों में टोटल कलेक्शन 3.05 करोड़ हो गया. फिल्म की कहानी की अगर बात करें तो ये छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में नक्सली विद्रोह के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म के निर्देशक सुदीप्तो सेन हैं, जिसमें अदा शर्मा ने एक आईपीएस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं. मूवी का निर्माण विपुल अमृतलाल शाह ने किया है.

Also Read- Yodha Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी योद्धा, जानें कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >