Shaitaan Box Office Collection Day 3: अजय देवगन की फिल्म ने वीकेंड पर की धुआंधार कमाई, जानें अबतक का कलेक्शन

1 / 1
Shaitaan Box Office Collection Day 3: अजय देवगन की फिल्म ने वीकेंड पर की धुआंधार कमाई, जानें अबतक का कलेक्शन
फुल स्क्रीन में देखें

Shaitaan Box Office Collection Day 3: अजय देवगन की फिल्म ने वीकेंड पर की धुआंधार कमाई, जानें अबतक का कलेक्शन

Shaitaan Box Office Collection Day 3: अजय देवगन और आर माधवन स्टारर शैतान ने वीकेंड के मौके पर धमाकेदार कमाई की है. जी हां रिपोर्ट्स की मानें तो मूवी ने रविवार को 20.5 करोड़ जोड़े, जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 53 करोड़ हो गया.

Shaitaan Box Office Collection Day 3: अजय देवगन, ज्योतिका और आर माधवन अभिनीत और विकास बहल की ओर से निर्देशित, शैतान बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है.

ये फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. मूवी को क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों तक का भरपूर प्यार मिला. Sacnilk.com की एक रिपोर्ट के अनुसार, हॉरर-थ्रिलर ने अपने शुरुआती वीकेंड में धुआंधार कमाई की है.

पोर्टल के अनुसार, शैतान ने शुक्रवार को भारत में 14.75 की कमाई के साथ शुरुआत की और शनिवार को 18.75 करोड़ का कलेक्शन किया. रविवार को फिल्म की कमाई करीब 20.5 करोड़ रुपये है.

जिससे इसका टोटल कलेक्शन 54 करोड़ रुपये हो गया है. रविवार को हिंदी ऑक्यूपेंसी 36.24 प्रतिशत थी. जहां सुबह के शो में 21.35 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी थी, वहीं दोपहर के शो में यह बढ़कर 37.61 प्रतिशत और शाम के शो में 48.58 प्रतिशत हो गई. हालांकि, रात के शो के दौरान इसमें थोड़ी कमी आई और यह 37.40 प्रतिशत रह गई.

Also Read- Shaitaan Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर चला अजय देवगन की फिल्म का जादू, जानें कलेक्शन

इस हॉरर फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है. जियो स्टूडियोज, देवगन फिल्म्स और पैनोरमा स्टूडियोज की ओर से प्रस्तुत, शैतान का निर्माण अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक द्वारा किया गया है.

शैतान 2023 की गुजराती हॉरर फिल्म वश का हिंदी रीमेक है, जिसे कृष्णदेव याग्निक ने लिखा और निर्देशित किया है.

शैतान में ज्योतिका जानकी बोदीवाला की मां की भूमिका निभाती नजर आ रही हैं, जिसमें अजय देवगन और आर माधवन भी हैं. स्क्रीन पर एक मां की भूमिका निभाने और रियल लाइफ में एक मां होने के बारे में बात करते हुए, ज्योतिका ने एएनआई से बात की.

उन्होंने कहा, “फिल्म में बहुत सारे सीक्वेंस हैं, जो मां की ममता और अपने बच्चों के लिए प्यार को दिखाते हैं, यही वजह है कि मैंने फिल्म के लिए हां कहा. मुझे लगता है कि पूरे समय यह फिल्म आपको याद दिलाती रही कि एक बेटी के साथ कितना जिम्मेदार होना चाहिए.

Also Read- Shaitaan Movie Review: माधवन के उम्दा परफॉर्मेंस के बावजूद… बेदम है यह शैतान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >