Shahrukh Khan Net Worth: 555 है शाहरुख खान का लकी नंबर..कमाई में है बादशाह, देखें उनका लग्जरी कार कलेक्शन

Shahrukh Khan Birthday: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर आज काफी रॉयल लाइफ जीते है. उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां है.

Shahrukh Khan Birthday: बॉलीवुड का बादशाह, किंग ऑफ रोमांस और लाखों दिलों की धड़कन शाहरुख खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ सुपरहिट फिल्मों के लिए जाने जाते है. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. 2 नवंबर 1965 को दिल्ली में जन्मे शाहरुख खान आज किंग ऑफ बॉलीवुड बन गए है. एक्टर ने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत की थी. जिसके बाद वह अपनी कड़ी मेहनत से आगे बढ़ते गए और आज बी-टाउन के एक मजबूत स्तंभ बन गए हैं.

शाहरुख खान का नेटवर्थ

सुपरस्टार आज रॉयल लाइफ जीते है. उनके पास कई लग्जरी गाड़ियों से लेकर महंगे घर है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर का नेटवर्थ 5100 करोड़ रुपए के करीब है. किंग खान हर महीने कम से कम 12 करोड़ रुपए की कमाई करते हैं, जबकि पूरे साल में 240 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाते है. एक्टर के पास एक आलीशान घर भी है, जिसका नाम मन्नत है. इस घर को मुंबई का टूरिस्ट स्पॉट माना जाता है. फैंस उनके घर के बाहर जमावड़ा लगाए रखते है. शाहरुख के इस घर की कीमत 200 करोड़ के आस पास है. यही नहीं उनके पास दुबई और दिल्ली में भी एक आलीशान घर है.

Also Read: पठान फिल्म के सेट से शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की तस्वीर हुई LEAK, फैंस बोले- अब इंतजार नहीं हो…
शाहरुख खान की लग्जरी कारें

आपको बता दें कि शाहरुख खान के पास महंगे घर के अलावा कई कारें भी है. उनकी लकी नंबर 555 है. उनकी ज्यादातर कार 555 नंबर की होती है. किंग खान के पास रोल्स रॉयस फैंटम VII कार है. इसकी कीमत 4 करोड़ रुपये है. इसके अलावा एक्टर के पास BMW i8, Mercedes-Benz S-Class के पिछली जनरेशन का एस 500 एल भी है. शाहरुख खान के पास बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी, Land Rover Range Rover Sport भी है. एक्टर के पास एक लग्जरी वैनिटी वैन भी है. ये वैन आम नहीं बल्कि रॉयल तरीके से डिजाइन की गई है. इस गाड़ी की कीमत करीब 4 करोड़ रुपये है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >