पठान फिल्म के सेट से शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की तस्वीर हुई LEAK, फैंस बोले- अब इंतजार नहीं हो…

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मच अवेटेड फिल्म ‘पठान’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है. अब फिल्म के सेट से एक तसवीर लीक हुई. फोटोज में शाहरुख और दीपिका बॉलकनी पर खड़े दिखाई दे रहे है.

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते है. एक्टर इन-दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर सुर्खियों में है. यशराज बैनर्स में बनी ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी. इसका टीजर 2 नवंबर को किंग खान के जन्मदिन पर रिलीज किया जाएगा. वहीं, अब टीजर रिलीज से पहले फिल्म के शूटिंग सेट से एक तसवीर लीक हो गई है. फोटोज में किंग खान को बालकनी में दीपिका पादुकोण के साथ एब्स फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है. वहीं दीपू भी तसवीरों में काफी बोल्ड लुक में दिखाई दे रही है.

एसआरके की तसवीर लीक

लीक फोटोज में एसआरके बालकनी पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. वहीं लीडिंग लेडी दीपिका पादुकोण उनके बगल में खड़ी थी. एक्ट्रेस ने व्हाइट टॉप और रैप-अराउंड ऑरेंज स्कर्ट में पहना हुआ है. वहीं हाथों में एक्टर ने वाइन का ग्लास अपने हाथ में लिया है. वहीं किंग खान ने ब्लू कलर की शर्ट और पैंट पहन रखी है. सोशल मीडिया पर सामने आई दोनों की तस्वीर पर फैंस जमकर मजे ले रहे है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ”इस तसवीरे में दीपिका उसकी बेटी की उम्र की लग रही है”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”एसआरके की ये फिल्म देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”शाहरुख खान आप हमेशा ही हॉट लगते हो…नंबर वन एक्टर”.

Also Read: शाहरुख खान के 57वें जन्मदिन पर इन सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी Dilwale Dulhania Le Jayenge इस दिन रिलीज होगी पठान फिल्म

बता दें कि दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान ने पठान फिल्म की शूटिंग स्पेन में की थी. कुछ दिनों पहले भी फिल्म के सेट से कुछ तसवीरें लीक हुई थी. उन फोटोज में दीपिका ‘ बीच वाली उंगली’ दिखा रही थीं, जबकि शाहरुख उनके साथ चिल करते नजर आए. उन तस्वीरों में, दीपिका ने सफेद टॉप और रैप-अराउंड स्कर्ट पहनी थी और बाद में एक काले रंग का जम्पर पहना था. पठान 25 जनवरी, 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. शाहरुख खान के अलावा, फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं. मल्टी-स्टारर फिल्म सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित है. फिल्म को हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म बताया जा रहा है. फिल्म में सलमान खान कैमियो करते नजर आएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >