शाहरुख के करीबी दोस्त करीम मोरानी की बेटी Corona Positive, अस्पताल में भर्ती

shaza morani- मशहूर फिल्म निर्माता करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं.

फेमस फिल्म निर्माता करीम मोरानी (Karim Morani) की बेटी शजा मोरानी (Shaza Morani) कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. इस खबर से पूरा परिवार सदमे में है. करीम बॉलीवुड एक्टर शाहरूख खान (Shahrukh Khan) के बेहद करीबी दोस्त माने जाते है. उन्होंने शाहरुख के साथ मिलकर कई फिल्में प्रोड्यूस की है. वहीं, शजा को नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Also Read: Coronavirus: इस एक्ट्रेस की सोसायटी में मिला Corona Positive, पूरा अपार्टमेंट सील

गौरतलब है कि करीम अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई के जुहू इलाके में रहते हैं. यहां और भी कई सारे बॉलीवुड सितारों का ठिकाना है. ये जुहू का पहला कोरोना पॉजिटिव मामला बताया जा रहा है जिसके चलते पूरे इलाके में तनाव देखने को मिल रहा है. शजा रविवार को शाम के समय कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं. बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले वे ऑस्ट्रेलिया से मुम्बई लौटीं थीं. फिलहाल इस बात की खबर नहीं है कि ऑस्ट्रेलिया से वे कब लौटीं थीं और मुम्बई लौटने के बाद वे किस-किस से जाकर मिलीं थीं.

शजा अपने माता-पिता और बहन जोया मोरानी के साथ रहती हैं. जोया बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं. जिस बिल्डिंग में मोरानी परिवार रहता है उसका नाम शगुन है. इस समय पूरी बिल्डिंग को लॉकडाउन कर दिया गया है. शजा के परिवार के 9 सदस्यों का भी अब कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा.

शजा मशहूर हीरोइन पद्मिनी कोल्हापुरे के अभिनेता बेटे प्रियांक शर्मा को एक अर्से से डेट कर रही हैं. दोनों की मुलाकात कुछ साल‌ पहले न्यू यॉर्क फिल्म एकेडमी में फिल्म संबंधी कोर्स करने के दौरान हुई थी. शजा ने जहां डायरेक्शन/प्रोडक्शन का कोर्स किया है तो वहीं प्रियांक शर्मा उस दौरान अमेरिका में एक्टिंग का कोर्स कर रहे थे. गौरतलब है कि शजा ने ‘ऑल्वेज़ कभी कभी’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ जैसी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया है.

इससे पहले बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं. लेकिन इलाज के बाद उनकी नई रिपोर्ट में वो कोरोना नेगेटिव आई हैं. वहीं, टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, जिस अपार्टमेंट में अंकिता लोखंडे रहती हैं, वहा एक इंसान कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. इसके चलते पूरे सोसाइटी को सील करने का फैसला लिया गया है. इस अपार्टमेंट में कई बड़ी हस्तियां रहती हैं. अशिता धवन, नताशा शर्मा, मिश्कत वर्मा जैसे सेलेब्स भी इसी अपार्टमेंट में रहते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >