Koffee With Karan 8 में शाहरुख खान होंगे सबसे पहले गेस्ट? इन स्टार्स का चलेगा शो में जादू, जानें कब होगा ऑनएयर

करण जौहर अपने चैट शो कॉफी विद करण सीजन 8 के साथ वापस आ रहे है. इसका पिछला सीजन काफी सुपरहिट रहा था और इसमें कई नामी चेहरे नजर आए थे. लेकिन इसमें शाहरुख खान नजर नहीं आए थे.

Koffee With Karan 8: फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर करण जौहर (Karan Johar) दर्शकों के लिए अपना पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण (Koffee With Karan) का अगला सीजन लेकर आ रहे है. कॉफी विद करण सीजन 8 जल्द ही आ रहा है. हालांकि इस बारे में ये जानकारी नहीं आई है कि कब से ये टेलीकास्ट होगा. लेकिन कुछ गेस्ट के नाम का खुलासा हो गया है. इसमें एक नाम शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का है.

कॉफी विद करण सीजन 8 की वापसी

करण जौहर अपने चैट शो कॉफी विद करण सीजन 8 के साथ वापस आ रहे है. इसका पिछला सीजन काफी सुपरहिट रहा था और इसमें कई नामी चेहरे नजर आए थे. लेकिन इसमें शाहरुख खान नजर नहीं आए थे. बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, करण जौहर ने अपने लोकप्रिय टॉक शो के अगले सीजन की तैयारी शुरू कर दी है, जिसके इस साल अगस्त या सितंबर में प्रसारित होने की उम्मीद है.

ये सेलेब्स होंगे शामिल

कॉफी विद करण सीजन 8 की शुरूआत धमाकेदार होने वाली है. इसकी शरूआत शाहरुख खान से होगी, जिसमें वो अपनी सुपरहिट फिल्म पठान के बारे में बात करेंगे. इसके अलावा इस रिपोर्ट की मानें तो इस बार काउच पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स भी शामिल होंगे. इसमें यश (केजीएफ फेम), अल्लू अर्जुन (पुष्पा फेम) और ऋषभ शेट्टी (कांतारा फेम) को उनकी पत्नियों के साथ आमंत्रित किया जाएगा.

Also Read: Shah Rukh Khan: चमचमाती Rolls Royce कार के मालिक बने शाहरुख खान, कीमत जानकर लगेगा जोर का झटका

2005 से शुरू हुआ कॉफी विद करण

कॉफी विद करण 2005 में शुरू हुआ जब यह स्टार वर्ल्ड पर प्रसारित हुआ था. टीवी से ओटीटी की ओर बढ़ते हुए पिछले महीने सातवां सीजन शुरू हुआ था. यह Disney+ Hotstar पर स्ट्रीम होता है. इस शो ने 17 साल के अपने शो में लगभग हर प्रमुख बॉलीवुड हस्ती को अतिथि के रूप में देखा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >