शाहरुख खान को छोड़कर इस शख्स के साथ जमकर नाचीं गौरी खान, सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा VIDEO

गौरी खान का एक डांस वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में गौरी अपने दोस्त और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ डांस करती दिखी. बता दें कि मनीष और गौरी काफी अच्छे दोस्त हैं.

Gauri Khan Dance: शाहरुख खान (ShahRukh Khan) की पत्नी और इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. गौरी अक्सर सोशल मीडिया पर अपने काम से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती है. इन दिनों गौरी मोनाको (Monaco) में एक शादी में शिरकत करने गई है. वहां से उनकी कुछ तसवीरें सामने आई थी. अब एक सामने आया है, जिसमें वो फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ डांस करती दिखी.

गौरी खान का डांस वीडियो

गौरी खान, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, श्वेता बच्चन नंदा मोनाको में उद्यमी आयशा ग्रोवर और निक की शादी में शामिल हुई. इस दौरान मनीष ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में गौरी के साथ डांस करते हुए वीडियो पोस्ट कर लिखा, फन टाइम्स, गौरी आप खास है. इसमें गौरी सिल्वर आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही है. इस ड्रेस को मनीष ने ही डिजाइन किया है. बता दें कि मनीष और गौरी काफी अच्छे दोस्त है.

करण जौहर ने गौरी को लेकर कही थी ये बात

कुछ समय पहले फैबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स सीजन 2 के एक एपिसोड में गौरी खान नजर आई थी. इस दौरान शो में करण जौहर ने गौरी के बारे में दिलचस्प बात बताया था. करण ने कहा था कि शाहरुख खान ने उनको बताया था कि उनके चार्टर्ड एकाउंटेंट ने फोन कर कहा था, तुम अपनी पत्नी से कुछ क्यों नहीं सीखते? वह घर में प्रॉभिटिबल सदस्य है.

शाहरुख खान की फिल्में

शाहरुख खान की फिल्मों की बात करें तो वो आखिरी बार आनंद एल राय की फिल्म जीरो में दिखे थे. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी. किंग खान की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वो पठान में दिखेंगे. इसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी है. ये मूवी अगले साल 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी. इसके अलावा शाहरुख फिल्म जवान और डंकी में दिखेंगे. डंकी में एक्टर के साथ तापसी पन्नू के साथ नजर आएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >