सुहाना खान की लेटेस्ट फोटो ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, फैंस बोले- उफ ये जुल्फें तेरी...

Suhana Khan latest photo : बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan)अपनी ग्लैमरस फोटोज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती है. सुहाना की हर फोटो पर फैंस दिल खोलकर कमेंट करते है. इस स्टारकिड की फैन फॉलोइंग देखते बनती है. अब उनकी लेटेस्ट फोटो वायरल हो रही है, जिसमें उनका अंदाज एक बार फिर चर्चा में आ गया है.

Suhana Khan latest photo : बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) अपनी ग्लैमरस फोटोज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती है. सुहाना की हर फोटो पर फैंस दिल खोलकर कमेंट करते है. इस स्टारकिड की फैन फॉलोइंग देखते बनती है. अब उनकी लेटेस्ट फोटो वायरल हो रही है, जिसमें उनका अंदाज एक बार फिर चर्चा में आ गया है.

सुहाना खान की लेटेस्ट तसवीर सामने आई हैं. इस फोटो में वो ब्लू आउटफिट में दिख रही है. वो कैमरे को देख रही है और उनके चेहरे पर धूप की रौशनी पड़ रही है. उन्होंने बालों को खुला रखा है, जिससे उनका लुक निखर रहा है. उनका ब्लू नेलपेन्ट भी साफ दिखाई दे रहा है. ये तसवीर उनके फैन पेज suhanakhan__fb ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

https://www.instagram.com/p/CQvXHvbsYY9/

इस स्टारकिड की इस खूबसूरत फोटो पर फैंस लाइक्स की बरसात कर रहे है. एक इंस्टा यूजर ने इसपर सुभान अल्लाह लिखा. एक यूजर ने कमेंट में लिखा, उफ ये जुल्फे तेरी. एक यूजर ने लिखा, बहुत खूबसूरत हो सुहाना जी. एक यूजर ने लिखा, बहुत सुन्दर फोटो है. बता दें कि सुहाना की हर फोटो इंटरनेट पर जमकर वायरल होती है.

Also Read: Anupama की ‘काव्या’ ब्वॉयफ्रेंड से कर रही थी बात, तभी अचानक आ गई उनकी मां, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये VIDEO

वहीं, हाल ही में सुहाना खान ने अपनी सेल्फी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी. इस सेल्फी को शेयर करते हुए सुहाना ने बताया है कि वो एक कैट लैडी हैं. सुहाना की इस तसवीर पर नव्या नंदा नवेली, आलिया छिबा ने भी कमेंट किया था.

https://www.instagram.com/p/CQoKg53hExJ/

गौरतलब है कि शाहरुख खान की बेटी न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही है. सुहाना अक्सर अपने फ्लैट की और अपने दोस्तों के साथ तसवीरें शेयर करती रहती है. उनका स्टाइल सबसे हटके होता है और एक उनके इंस्टाग्राम पर एक मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं. वहीं, उनका भाई आर्यन सोशल मीडिया पर बिल्कुल एक्टिव नहीं रहता.

Also Read: विंक गर्ल प्रिया प्रकाश वारियर की लेटेस्ट फोटोज ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, ब्लैक डीप नेक ड्रेस में एक्ट्रेस दिखी बेहद ग्लैमरस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >