शाहरुख खान के बर्थडे पर मन्नत के बाहर गूंजा जन्मदिन मुबारक किंग खान… SRK ने इस तरह कहा शुक्रिया, VIDEO

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे है. उनके बर्थडे को खास बनाने के लिए आधी रात से एसआरके के घर के बाहर फैंस का जमावड़ा लगा था. सभी लव यू…हैप्पी बर्थडे शाहरुख गा रहे थे. जिसके बाद एक्टर ने भी बाहर आकर फैंस को शुक्रिया कहा.

Shah Rukh Khan Birthday: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) आज 57 साल के हो गए. उनका जन्मदिन फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता है. किंग खान के जन्मदिन पर उनकी एक झलक पाने के लिए हर साल उनके घर यानी मन्नत के बाहर फैंस का जमावड़ा लगा होता है. ऐसे में इस साल भी यह सिलसिला जारी रहा. सभी फैंस अपने फेवरेट एक्टर की एक झलक पाने को बेकरार दिखे. उन्होंने हाथों में एसआरके का पोस्टर लिया था और लव यू किंग खान…जन्मदिन की शुभकामनाएं के नारे लगा रहे थे. जिसके बाद एक्टर ने भी अपने फैंस को निराश नहीं करते हुए आधी रात को सरप्राइज दिया.

शाहरुख ने फैंस को कहा शुक्रिया

शाहरुख खान आधी रात को अपने छोटे बेटे अबराम के साथ मन्नत के छत पर आए और फैंस को हाथ हिलाकर शुक्रिया कहा. ‘कुछ कुछ होता है’ के अभिनेता ने ब्लू जींस के साथ ब्लैक कलर की टी-शर्ट पहनी थी, जबकि अबराम ने शॉर्ट्स और एक सफेद टी-शर्ट पहनी थी. एक्टर ने फैंस के लिए अपनी बाहें फैलाईं और अपना सिग्नेचर पोज दिखाया. यही नहीं उन्होंने फैंस के साथ एक सेल्फी भी ली. बता दें कि सुपरस्टार को विश करने के लिए अलग-अलग शहरों से फैंस की लाइनें लगी हुई है. उनमें से बहुत से लोग मिठाई, टी-शर्ट और शाहरुख के बड़े-बड़े पोस्टर भी साथ लाए है.

Also Read: Shahrukh Khan Net Worth: 555 है शाहरुख खान का लकी नंबर..कमाई में है बादशाह, देखें उनका लग्जरी कार कलेक्शन
इन फिल्मों से बदली एसआरके की जिंदगी

इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि आज भी एसआरके के करोड़ों फैंस है, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते है. एक्टर ने बाजीगर, कभी हां कभी ना, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, कल हो ना हो और वीर जरा जैसी यादगार फिल्मों के साथ एक अमिट छाप छोड़ी है. अभिनेता अगली बार निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की एक्शन थ्रिलर ‘पठान’ में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ दिखाई देंगे. यह फिल्म 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी. इसके अलावा वह राजकुमार हिरानी की अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ में तापसी पन्नू के साथ और साउथ डायरेक्टर एटली की अपकमिंग एक्शन थ्रिलर ‘जवान’ में नयनतारा के साथ नजर आएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >