Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Shagun Sharma Exit: एक्ट्रेस शगुन शर्मा ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को छोड़ दिया है. शो में आने वाले 10 साल के लीप के बाद वह अब नजर नहीं आएंगी. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर सेट की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए दी. शगुन ने बताया कि 'परी विरानी' का किरदार निभाना उनके लिए हमेशा खास रहेगा. आइए जानते हैं कि उन्होंने अपनी पोस्ट में और क्या कुछ लिखा.
Shagun Sharma Emotional Post: 'परी विरानी हमेशा मेरे दिल में रहेगी'
शगुन शर्मा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि 'परी विरानी' को अलविदा कहते हुए उनका दिल भर आया है. उन्होंने बताया कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का हिस्सा बनना उनके लिए किसी सम्मान से कम नहीं था.बचपन से जिस शो को देखते हुए वह बड़ी हुईं, उसी शो में तुलसी और मिहिर विरानी की बेटी का किरदार निभाना उनके लिए गर्व की बात रही.
शगुन ने यह भी बताया कि इस शो ने उन्हें सिर्फ यादें ही नहीं दीं, बल्कि उनका पहला स्टार परिवार अवॉर्ड और पहला ITA अवॉर्ड भी दिलाया.इसके लिए उन्होंने एकता कपूर, बालाजी टेलीफिल्म्स, स्मृति ईरानी, अमर उपाध्याय और पूरी कास्ट-क्रू का शुक्रिया अदा किया.साथ ही उन्होंने फैंस का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने परी विरानी के किरदार को प्यार दिया, सपोर्ट किया और हर पल उनका हौसला बढ़ाया.पोस्ट के आखिर में शगुन ने लिखा कि 'परी विरानी हमेशा मेरे दिल में रहेगी.'
शगुन की पोस्ट पर आया एकता कपूर का रिएक्शन
शगुन शर्मा की पोस्ट पर एकता कपूर ने भी कमेंट किया. उन्होंने लिखा, "गुड लक." वहीं शो में अजय का किरदार निभाने वाले निर्वाण आनंद ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "और फिर परी और अजय हमेशा खुशी-खुशी साथ रहे."
अब किस शो में नजर आएंगी शगुन शर्मा?
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' छोड़ने के बाद अब शगुन शर्मा जल्द ही 'खतरों के खिलाड़ी 15' में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आएंगी. यह शो 1 अगस्त 2026 से शुरू होगा.
हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में परी विरानी का किरदार अब कौन निभाएगा.
यह भी पढ़ें: 10 साल बाद क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में आएगा लीप, ये 2 किरदार कहेंगे अलविदा, पार्थ बोले- चौंकाने वाला बड़ा ट्विस्ट
