Sawan Bhopuri Geet 2022: सावन की पहली सोमवारी पर पवन सिंह का 'ले जात बाड़ू देवघर' गाना वायरल, VIDEO

पवन सिंह का नया गाना 'ले जात बाड़ू देवघर' रिलीज हो गया है. ये गाना तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इसमें उनके साथ आकांक्षा दुबे दिख रही है.

Sawan Bhopuri Geet 2022: सावन आते ही चारों तरफ बाबा भोलेनाथ के गाने सुनाई देने लगे है. भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का सावन स्पेशल गाना ‘ले जात बाड़ू देवघर’ (Le Jaat Badu Devghar) रिलीज हो गया है. पहली सोमवारी पर इस गाने ने रिलीज के साथ सोशल मीडिया पर धूम मचा दिया. इस गाने पर अबतक 2.5 मिलियन से भी अधिक व्यूज आ गया है. वेब म्यूजिक से रिलीज हुआ ये गाना अभी यूट्यूब पर नम्बर 3 पर ट्रेंड कर रहा है. इसे पवन ने अपनी आवाज दी और और उनके साथ शिल्पी राज ने भी इसे गाया है. वीडियो की बात करें तो इसमें उनके साथ आकांक्षा दुबे दिख रही है. इसके बोल विजय चौहान ने लिखे है औऱ म्यूजिक आर्या शर्मा का है. वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल और कोरियोग्राफर बॉबी जक्शन है.

Also Read: Sawan Bhojpuri Song: सावन से पहले खेसारी लाल का गाना ‘देवघर में दर्द’ हो रहा वायरल, आप भी देखिए VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >