पंजाब के मशहूर गायक सरदूल सिकंदर का बुधवार को देहांत हो गया। वह साठ साल के थे. उन्होंने मोहाली के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली. मंगलवार को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया. कोरोना संक्रमण के कारण उन्हें गत माह फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था. 60 साल की थी और वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनका इलाज चल रहा था. इसकी वजह से उनकी तबीयत ज्यादा खराब थी. सरदूल सिकंदर ने मोहाली के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली. उनकी पत्नी अमर नूरी भी काफी प्रसिद्ध गायिका हैं.
सरदूल सिकंदर ने साल 1980 में अपने करियर की शुरुआत की थी और अपने पहले एलबम ‘रोडवेज दी लारी’ के साथ रेडियो और टीवी में अपनी पहली प्रस्तुति दी थी. साल 1991 में सरदूल सिकंदर की एलबम ‘हुस्ना दे मल्को’ रिलीज हुई थी, जिसकी दुनियाभर में 5.1 मिलियन कॉपियां बिकी थीं। इतना ही नहीं आज भी वो एलबम लोगों को इतनी पसंद है कि लोग उसे आज भी खरीदते हैं. आपको बता दें 2003 में आई सनी देओल की फिल्म दी हीरो में भी सरदूल ने अपनी आवाज दी थी. यहां देखें सरदूल का गाना
https://www.youtube.com/watch?v=tGraRk4WCIc
सरदूल सिकंदर के निधन से दुखी कपिल शर्मा
कॉमेडियन कपिल शर्मा सरदूल सिकंदर के निधन से टूट से गए हैं. सोशल मीडिया पर कपिल ने लिखा- बहुत ही दुखदायक खबर है, इनका गाना सुन के आम आदमी भी सुर में हो जाता था, मैं ख़ुशक़िस्मत हूं कि पाजी मेरी बेटी की पहली लोहरी के मौके पर पहली बार हमारे घर आए, हम सब बहुत खुश थे, पर पता नहीं था की वो मुलाकात आखिरी होगी, आप बहुत याद आएंगे पाजी , ईश्वर आपको अपने चरणों में जगह दें.
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर
सिकंदर की मौत से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। पंजाबी गायक एवं गीतकर हैप्पी रायकोटी ने सरदूल की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है, ओए मालका, एह की कहर कमाया। गायिका मिस पूजा ने सरदूल सिकंदर की फोटो शेयर कर लिखा कि विश्वास नहीं हो रहा कि उस्ताद सरदूल सिकंदर हमें छोड़कर चले गए.
Posted By: Shaurya Punj
