Shubhman Gill Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) अपने चाहने वालों के साथ अपनी तसवीरें और वीडियोज शेयर करने से पीछे नहीं हटती. सारा इन दिनों विक्की कौशल के साथ एक फिल्म को लेकर चर्चा में है. इस बीच एक्ट्रेस की एक तसवीर पर फैंस की नजरें अटक गई. दरअसल, इस फोटो में उनके साथ भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल (Shubhman Gill) दिख रहे है.
शुभमन गिल और सारा अली खान की तसवीर
भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल और सारा अली खान की तसवीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. वायरल फोटो में सारा, शुभमन के साथ डिनर करते हुए दिख रही है. ये फोटो दुबई की बताई जा रही है. दोनों एक रेस्त्रां में साथ में दिख रहे है. इस तसवीर पर यूजर्स ताबड़तोड़ कमेंट कर रहे है. साथ ही उनके डेटिंग की खबरें भी तेज हो गई है.
https://www.instagram.com/p/Ch2bIIthfi4/?utm_source=ig_web_copy_link
सारा तेंदुलकर के साथ जुड़ा था शुभमन गिल का नाम
गौरतलब है कि शुभमन गिल का नाम सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ जुड़ता आया है. लेकिन दोनों ने कभी भी इसपर कुछ नहीं कहा है. बता दें कि सचिन की बेटी सारा काफी ग्लैमरस है सोशल मीडिया पर तसवीरें पोस्ट करती रहती है. उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है.
सारा अली खान की फिल्म
सारा अली खान पिछली बार फिल्म अतरंगी रे में अक्षय कुमार और धनुष के साथ नजर आई थी. ये मूवी साल 2021 में आई थी. हालांकि आनंद एल राय की ये मूवी को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पांस मिला था. वहीं, उनके आने वाली फिल्मों के बारे में बात करें तो वो लक्ष्मण उटेकर की अगली फिल्म में विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी. इसके अलावा वह विक्रांत मैसी के साथ गैसलाइट में भी काम कर रही है.
