Sapna Choudhary Dance: सपना चौधरी के डांस पर जल उठे फैंस के मोबाइल की फ्लैश लाइट्स, देखें ये गजब वीडियो

Sapna Choudhary dance on song panni lawe nikkar mein video : अपने डांस से सबका दिल जीतने वाली सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के डांस वीडियोज इन दिनों खूब देखें जा रहे हैं. सपना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो 'पानी लावे निक्कर निक्कर में' (Panni Lawe Nikkar Nikkar) गाने पर ठुमके लगा रही है. उनका ये डांस वीडियो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है.

Sapna Choudhary dance on song panni lawe nikkar mein video : अपने डांस से सबका दिल जीतने वाली सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के डांस वीडियोज इन दिनों खूब देखें जा रहे हैं. सपना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो ‘पानी लावे निक्कर निक्कर में’ (Panni Lawe Nikkar Nikkar) गाने पर ठुमके लगा रही है. उनका ये डांस वीडियो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है.

सपना चौधरी ‘पानी लावे निक्कर निक्कर’ गाने पर कमाल के डांस मूव्स कर रही है. सपना ने हरे रंग का सूट पहना हुआ है और बालों को खुला छोड़ा हुआ है, जिससे वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं. सपना के फैंस उनके डांस का वीडियो बनाने के लिए इतने बेताब हैं कि पूरे पंडाल में सिर्फ मोबाइल की फ्लैश लाइट ही चमक रही है.

https://www.youtube.com/watch?v=toWhryof1og&feature=youtu.be

सपना को डांस करता देख इस वीडियो में आपका भी मन डांस करने लग जायेगा. ‘पानी लावे निक्कर निक्कर गाने को मासूम शर्मा और शीनम कैथोलिक ने गाया है. वहीं, इस गाने को राजेश सिंघपुरिया ने लिखा है. वीडियो में सपना अपने शानदार डांस से दर्शकों को दीवाना बना रही है. खास बात ये है कि सपना इस गाने में जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस के साथ खूबसूरत एक्सप्रेशन दे रही हैं.

Also Read: Bhojpuri News : जब सपना चौधरी ने रवि किशन को थिरकने पर किया मजबूर, देखें डांस Video

सपना चौधरी ने बिग बॉस 11 में इंट्री की और पूरे देश में फेमस हो गई. वे बिग बॉस में ज्‍यादा लंबा सफर तो तय नहीं कर पाईं लेकिन उन्‍होंने एक ऊंचाई को छू लिया. इसके बाद उनकी बॉलीवुड में भी इंट्री हुई. सपना चौधरी ने कई भाषाओं के वीडियो सॉन्‍ग में काम किया है. सपना चौधरी के प्रशंसकों की संख्या लगातार बढ़ रही है. साल 2018 में वह भारत में सर्च होने वाली टॉप सेलेब्रिटीज की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहीं थीं.

बता दें कि सपना चौधरी ने अपने दम पर हरियाणवी डांसर से बिग बॉस सेलेब्रिटी और फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस तक का सफर तय किया है. उनके डांस शोज इतने हिट होते हैं कि बॉलीवुड एक्टर्स भी उनके आगे फीके नजर आते हैं. वहीं, टीवी रियेलिटी शो बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद सपना अपने मेकओवर को लेकर भी खूब चर्चा में रही थीं. अक्‍सर सलवार-कमीज में नजर आनेवाली सपना चौधरी अब वेस्‍टर्न लुक में नजर आती हैं. वे अक्‍सर फोटोशूट करवाती रहती है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है.

Posted By: Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >