सपना चौधरी ने ‘लाड पिया के’ गाने पर किया धांसू डांस, देखा जा रहा बार-बार वीडियो

Sapna Choudhary- लॉकडाउन में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के डांस वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब देखे जा रहे है. ऐसे में आये दिन सपना का कोई ना कोई डांस वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है. इन दिनों सपना का एक हरियाणवी सॉन्ग 'लाड पिया के' दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है. इस गाने में सपना बहुत खूबसूरत दिख रही है और उनके अपोजिट इस गाने में प्रदीप बोरा हैं.

Sapna Choudhary dance video: लॉकडाउन में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के डांस वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब देखे जा रहे है. ऐसे में आये दिन सपना का कोई ना कोई डांस वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है. इन दिनों सपना का एक हरियाणवी सॉन्ग ‘लाड पिया के’ (Laad Piya Ke) दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है. इस गाने में सपना बहुत खूबसूरत दिख रही है और उनके अपोजिट इस गाने में प्रदीप बोरा हैं.

Also Read: सपना चौधरी ने ‘बोल तेरे मीठे मीठे’ गाने पर लगाये ठुमके, डांस देखने के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़

सपना चौधरी के इस गाने को ऑफिशियल यूट्यूब चैनल मोर हरियाणवी पर रिलीज किया गया है. ये गाना 2016 में आया था. इस गाने में सपना देसी अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं. ‘लाड पिया के’ सॉन्ग को राजू पंजाबी और सुशीला ठक्कर ने गाया है. जबकि इसके बोल बिंदर दानोदा ने लिखे हैं. इसका संगीत वीआर ब्रोज ने दिया है. वहीं, गाने में सपना के साथ प्रदीप बोरा की जोड़ी दर्शकों को खूब पसन्द आ रही है.

इस गाने में सपना चौधरी ब्‍याहता बनी है और वीडियो में अपने पति के साथ रोमांस करती द‍िख रही हैं. सपना चौधरी के इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 337 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं. वीडियो में सपना हरियाणवी सलवार सूट में बला की सुन्दर लग रही हैं.

Also Read: ‘इंग्लिश मीडियम’ पर Sapna Chaudhary का कहर डांस Video, आप भी देखें

इससे पहले हरियाणवी सांग ‘बोल तेरे मीठे मीठे लागे पर सपना का डांस वीडियो खूब वायरल हुआ था. उनका डांस देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ लगी है. सपना का डांस देखने के लिए भारी संख्या में महिलाएं भी भीड़ में शामिल है. कई लोग उनके डांस वीडियो को अपने फोन में कैद कर रहे है. इस वीडियो में सपना के जबरदस्त डांस मूव्स के साथ-साथ अदाएं भी देखने लायक हैं. हर बार की तरह इस वीडियो में भी सपना ने पिंक कलर का सलवार-सूट पहना हुआ है. इसके साथ ही उनके एक्सप्रेशन वाकई कमाल के हैं.

Also Read: सपना चौधरी ने ‘हवा कसूती’ पर दिखाए जबरदस्त लटके-झटके, डांस मूव्स देख फैंस के उड़े होश

बता दें कि सपना चौधरी ने अपने दम पर हरियाणवी डांसर से बिग बॉस सेलेब्रिटी और फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस तक का सफर तय किया है. उनके डांस शोज इतने हिट होते हैं कि बॉलीवुड एक्टर्स भी उनके आगे फीके नजर आते हैं. वहीं, टीवी रियेलिटी शो बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद सपना अपने मेकओवर को लेकर भी खूब चर्चा में रही थीं. अक्सर सलवार-कमीज में नजर आनेवाली सपना चौधरी अब वेस्टर्न लुक में नजर आती हैं. वे अक्सर फोटोशूट करवाती रहती है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है. इतनी ही नहीं बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी उन्होंने अपने डांस का जलवा बिखेरा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >