Sapna Choudhary Dance: ट्रैक्टर पर बैठ सपना चौधरी ने लगाए खूब ठुमके, देसी क्वीन की अदाएं देख दीवाने हुए फैंस, VIDEO

Sapna Choudhary Dance: हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह ‘जले’ सॉन्ग पर ठुमके लगाते दिख रही हैं. ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. आप भी देखिए वीडियो.

Sapna Choudhary Dance: एक्ट्रेस और लोकप्रिय हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के डांस वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं. उनका एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर फिर से एक बार फिर से चर्चा में आ गया है. वीडियो में देसी क्वीन स्टाइलिश आउटफिट में जमकर ठुमके लगाती दिख रही है. कभी ब्लैक, तो कभी व्हाइट तो कभी सलवार सूट पहने सपना जबरदस्त डांस कर रही है. ये सॉन्ग ‘जले’ एक साल पुराना है और इसपर 145 मिलियन व्यूज आ गए है. वीडियो में वह ट्रैक्टर पर बैठी गाने पर एक्सप्रेशन देती दिख रही है. इस गाने को शिवा चौधरी ने गाया है और बोल नवीन विशु बाबा ने लिखे ह��. इसे देसी गीत ने अपने यूटयूब चैनल पर पोस्ट किया है. वीडियो पर यूजर्स के खूब सारे रिएक्शन आए है. एक यूजर ने लिखा, ये गाना 50 बार देख चुका हूं. सपना चौधरी आप बेस्ट है. एक यूजर ने लिखा, सपना मैम आप इस सॉन्ग में बहुत अच्छी लग रही है. एक अन्यू यूजर ने लिखा, बहुत अच्छा गाना है ये. गौरतलब है कि सपना को इंस्टाग्राम पर 6 मिलिनय लोग फॉलो करते हैं. हाल ही में उनका नया गाना बालूशाही रिलीज हुआ है.

Also Read- Sapna Choudhary ने ट्रेन की पटरी पर लगाए ठुमके, यूजर्स बोले- ‘मैडम पीछे देखो, ट्रेन आती होगी’

Also Read- सपना चौधरी के साथ छोटी बच्ची ने किया शानदार डांस, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया धूम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >