सपना चौधरी ने ‘हवा कसूती’ पर दिखाए जबरदस्त लटके-झटके, डांस मूव्स देख फैंस के उड़े होश

Sapna Choudhary- हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा देते हैं. लॉकडाउन में सपना के वीडियोज खूब देखे जा रहे हैं. उनका एक पुराना वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो हरियावी गाना ‘हवा कसूती’ पर गजब का डांस कर रही है. फैंस वीडियो में सपना के डांस मूव्स देख कर दीवाने हो रहे है.

Sapna Choudhary dance video: हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा देते हैं. लॉकडाउन में सपना के वीडियोज खूब देखे जा रहे हैं. उनका एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो हरियावी गाना ‘हवा कसूती’ पर गजब का डांस कर रही है. फैंस वीडियो में सपना के डांस मूव्स देख कर दीवाने हो रहे है.

Also Read: ‘रॉयल जाट’ पर सपना चौधरी का कातिलाना डांस देख फैंस के उड़े होश, वायरल हो रहा वीडियो

हरियाणवी गाना हवा कसूती वीडियो में सपना चौधरी के जबरदस्त डांस मूव्स को देख फैन्स भी उनके साथ झूमते हुए नजर आ रहे हैं. उनके डांस को देखने के लिए भारी भरकम भीड़ जमा है. इस वीडियो में सपना के जबरदस्त डांस मूव्स के साथ-साथ अदाएं भी देखने लायक हैं. सपना दर्शकों को फुल ऑन एंटरटेन करती हुई नजर आ रही हैं. विडियो में सपना चौधरी हमेशा की तरह सूट में लटके झटके दिखाती हुई नजर आ रही हैं. वहीं, सपना के इस वीडियो के व्यूज की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है.

इससे पहले रॉयल जाट गाने पर सपना चौधरी का डांस वीडियो खूब वायरल हुआ था. इसमें सपना ने बिंदास डांस किया है. सपना गाने में अपने कातिलाना डांस से दर्शकों को दिवाना बना दिया हैं. सपना के डांस को देख लोग फुल एंजॉय कर रहे हैं. यहीं वजह है कि उनके इस डांस को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.

Also Read: ‘इंग्लिश मीडियम’ पर Sapna Chaudhary का कहर डांस Video, आप भी देखें

बता दें कि सपना चौधरी ने अपने दम पर हरियाणवी डांसर से बिग बॉस सेलेब्रिटी और फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस तक का सफर तय किया है. उनके डांस शोज इतने हिट होते हैं कि बॉलीवुड एक्टर्स भी उनके आगे फीके नजर आते हैं. वहीं, टीवी रियेलिटी शो बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद सपना अपने मेकओवर को लेकर भी खूब चर्चा में रही थीं. अक्‍सर सलवार-कमीज में नजर आनेवाली सपना चौधरी अब वेस्‍टर्न लुक में नजर आती हैं. वे अक्‍सर फोटोशूट करवाती रहती है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है. इतनी ही नहीं बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी उन्होंने अपने डांस का जलवा बिखेरा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >